कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी कांस्टेबल कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) 2026 का नया शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। पहले 23 फरवरी को प्रस्तावित इस परीक्षा को आयोग ने 17 फरवरी 2026, मंगलवार को स्थगित कर दिया था। कुल 25,487 रिक्तियों के लिए जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इस एग्जाम की नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

करीब 48.8 लाख कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन

इस भर्ती परीक्षा के जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए लगभग 48.8 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आए एप्लीकेशन के बाद आयोग पर जल्द ही शेड्यूल जारी करने का दबाव है। आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित किए जाने का कोई साफ कारण नहीं बताया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से आयोग ने यह परीक्षा स्थगित की थी।

CBSE Class 10th English paper analysis 2026: छात्रों को आसान लगा अंग्रेजी का पेपर, टीचर्स ने कहा- स्टूडेंट फ्रेंडली था एग्जाम

एसएससी जीडी कांस्टेबल की टाइमलाइन

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 अलग-अलग CAPFs, यानी BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, SSF, NCB, और असम राइफल्स के लिए 25,487 कर्मचारियों को काम पर रखने के लिए एक बड़ी भर्ती है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 01 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था और ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो एक महीने तक 31 दिसंबर तक चली थी।

कैंडिडेट्स के पास फीस का पेमेंट करने के लिए 01 जनवरी 2026 तक का समय था, और करेक्शन विंडो 10 से 13 जनवरी 2026 तक उपलब्ध थी।

अप्लाई करने के लिए एलिजिबिलिटी के तौर पर कैंडिडेट की उम्र 01 जनवरी 2026 को 18 से 23 साल के बीच मानी गई थी। जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये फीस थी, जबकि SC, ST, PH, और सभी महिला कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी पड़ी।