कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के लिए कांस्टेबल (GD) भर्ती की लिखित परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी करेगा। आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था जो कि 23 फरवरी 2026 को निर्धारित थी। इस एग्जाम के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इस वक्त बेसब्री से नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
इसी हफ्ते में जारी हो सकता है रिवाइज्ड शेड्यूल
आयोग ने 23 फरवरी को प्रस्तावित इस परीक्षा को 17 फरवरी 2026, मंगलवार को स्थगित कर दिया था। कुल 25,487 रिक्तियों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा का एडमिट कार्ड भी रिवाइज्ड शेड्यूल जारी होने के बाद रिलीज किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल मार्च के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। ऐसे में रिवाइज्ड शेड्यूल कभी भी जारी हो सकता है।
एडमिट कार्ड कब होगा जारी?
आयोग अगर जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल इसी हफ्ते में जारी कर देता है तो एडमिट कार्ड मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना है। आयोग की ओर से साफ किया जा चुका है कि इस परीक्षा के लिए कोई स्लॉट सिलेक्शन की सुविधा नहीं होगी। एडमिट कार्ड से सिटी स्लिप जारी की जाएगी जो कि एग्जाम से 8-10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी होने की संभावना है।
करीब 48.8 लाख कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन
इस भर्ती परीक्षा के जरिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए लगभग 48.8 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आए एप्लीकेशन के बाद आयोग पर जल्द ही शेड्यूल जारी करने का दबाव है। आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित किए जाने का कोई साफ कारण नहीं बताया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से आयोग ने यह परीक्षा स्थगित की थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
