SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए कुल 1,97,408 उम्मीदवारों को प्रोविजनल तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। एसएससी द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी तथा राइफलमैन जीडी के कुल 25,487 पदों को भरा जाना है।

SSC GD Result 2026: मुख्य जानकारी

SSC GD Constable Result 2026: कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट?

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कुल 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1,97,408 उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:

SSC GD Result 2026: रिजल्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर Results सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. Constable (GD) in CAPFs and SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination 2026 से संबंधित रिजल्ट लिंक खोजें।

स्टेप 4. अपने रिजल्ट की संबंधित PDF पर क्लिक करें।

स्टेप 5. PDF खुलने के बाद Ctrl+F दबाएं।

स्टेप 6. सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 7. अगर रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो संबंधित रिजल्ट सूची के अनुसार अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करें।

स्टेप 8. भविष्य में इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

SSC GD Cut Off 2026: SSF के पुरुष उम्मीदवारों की कैटेगरी-वाइज कटऑफ

रिजल्ट के साथ जारी जानकारी में सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) की अखिल भारतीय रिक्तियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवारों की कटऑफ इस प्रकार दी गई है।

SSC GD 2026: न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स कितने हैं?

परीक्षा में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक और चयन के लिए निर्धारित कटऑफ अलग-अलग होते हैं, जो इस प्रकार हैं।

SSC GD Result 2026 के बाद क्या होगा?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होना होगा। इन चरणों के जरिए उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।

SSC GD 2026 के लिए क्या है चयन प्रक्रिया?

एसएससी जीडी 2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को पांच चरणों में बांटा गया है,जो इस प्रकार है।

CBT: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

PET: निर्धारित नियमों के अनुसार दौड़ और शारीरिक दक्षता से संबंधित परीक्षण।

PST: ऊंचाई, छाती और अन्य लागू शारीरिक मानकों की जांच।

दस्तावेज सत्यापन: उम्मीदवारों के शैक्षणिक, पहचान और श्रेणी संबंधी दस्तावेजों की जांच।

मेडिकल परीक्षा: भर्ती नियमों के अनुसार चिकित्सा मानकों की जांच।

SSC GD Constable Result 2026 PDF