कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) को स्थगित कर दिया है। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के लिए होने वाली यह परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन अब आयोग ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह इन दिनों स्लॉट सिलेक्शन प्रोसेस के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस प्रक्रिया के शुरू होने में हो रही देरी की वजह से यही माना जा रहा था कि यह परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी।

नई तारीख जल्द होगी जारी

आयोग ने 17 फरवरी 2026, मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एक नोटिस जारी कर परीक्षा के स्थगित किए जाने की सूचना कैंडिडेट्स को दे दी है। हालांकि आयोग ने अभी परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन नोटिस में यह बताया है कि नई एग्जाम डेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। जो कैंडिडेट्स 23 फरवरी की परीक्षा की तैयारी में लगे थे उन्हें तैयारी के लिए और समय मिल गया है।

BPSC TRE 4.0: टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, सितंबर में होगा एग्जाम; दो महीने बाद आएगा रिजल्ट

48 लाख कैंडिडेट ने किया है आवेदन

बता दें कि SSC GD Constable 2026 recruitment के तहत कुल 25,487 रिक्तियों के लिए करीब 48.8 लाख कैंडिडेट ने आवेदन किया था। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 वैकेंसी हैं जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 2,020 रिक्तियां निर्धारित हैं। 23 फरवरी को जो परीक्षा होनी थी यह इस भर्ती प्रकिया का पहला चरण था। इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट पीईटी/पीएसटी टेस्ट में शामिल होंगे।

एसएससी जीडी कांस्टेबल की टाइमलाइन

SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 अलग-अलग CAPFs, यानी BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, SSF, NCB, और असम राइफल्स के लिए 25,487 कर्मचारियों को काम पर रखने के लिए एक बड़ी भर्ती है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 01 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था और ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो एक महीने तक 31 दिसंबर तक चली थी।

कैंडिडेट्स के पास फीस का पेमेंट करने के लिए 01 जनवरी 2026 तक का समय था, और करेक्शन विंडो 10 से 13 जनवरी 2026 तक उपलब्ध थी।

अप्लाई करने के लिए एलिजिबिलिटी के तौर पर कैंडिडेट की उम्र 01 जनवरी 2026 को 18 से 23 साल के बीच मानी गई थी। जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये फीस थी, जबकि SC, ST, PH, और सभी महिला कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी पड़ी।