कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन, 2025 की टियर 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि टियर 2 परीक्षा में वह उम्मीदवार उपस्थित होंगे जो टियर 1 परीक्षा को पास कर चुके हैं। सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी है।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड जितना ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि इसके जरिए उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी मिल जाएगी जहां उनका सेंटर पड़ेगा। सेंटर की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए मिलेगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 अप्रैल को जारी किया जा सकता है।

CTET Result 2026: सीटीईटी ओएमआर और कैलकुलेशन शीट के लिए करें आवेदन, CBSE ने ओपन की रिक्वेस्ट विंडो

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Log in पर क्लिक करें।

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर सिटी स्लिप नजर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को मिलेगी यह जानकारी

सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को अपना नाम, एग्जाम सिटी, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

टियर परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

सत्र (Session)सेक्शनमॉड्यूलविषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअंकसमय
Session-I (2 घंटे 15 मिनट)सेक्शन 1मॉड्यूल 1गणितीय योग्यता (Mathematical Abilities)3060×3 = 1801 घंटा
मॉड्यूल 2रीजनिंग और सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning & General Intelligence)30
सेक्शन 2मॉड्यूल 1अंग्रेजी भाषा और समझ (English Language & Comprehension)4060×3 = 1801 घंटा
मॉड्यूल 2सामान्य जागरूकता (General Awareness)20
सेक्शन 3मॉड्यूल 1कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)1515×3 = 4515 मिनट
Session-IIसेक्शन 3मॉड्यूल 2स्किल/टाइपिंग टेस्ट मॉड्यूल
Part A: DEO के लिए स्किल टेस्ट15 मिनट
Part B: DEO (Ministry छोड़कर) के लिए स्किल टेस्ट15 मिनट
Part C: LDC/JSA के लिए टाइपिंग टेस्ट10 मिनट