कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL टियर 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टियर 1 परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट आगे टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों को अभी टियर 2 एग्जाम के शेड्यूल का भी इंतजार है जो जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।
टियर 1 एग्जाम में कितने कैंडिडेट हुए शॉर्टलिस्ट?
आयोग ने टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं। इसके अलावा उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉग इन करके भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने टियर 1 की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। उस मेरिट लिस्ट के अनुसार, LDC/JSA/क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के लिए कुल 37,520 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। DEO या DEO ग्रेड ‘A’ के लिए 614 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है जबकि DEO/DEO ग्रेड ‘A’ के लिए 1,767 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
CUET PG 2026 City Intimation Slip Released
SSC CHSL Tier 1 Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स?
SSC CHSL टियर 1 स्कोरकार्ड क्वालिफाइड और नॉन-क्वालिफाइड कैंडिडेट के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। टियर 1 का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 (Tier-I) – List of candidates qualified for appearing in Tier-II and Typing Test for the post of LDC/JSA/Clerk-cum-Typist (List-1) लिंक के सामने Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी जिसमें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर होंगे।
उम्मीदवार इस फाइल में अपना नाम और रोल नंबर सर्च (Ctrl+F) कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 2 Exam Schedule
सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स टियर 2 एग्जाम में शामिल होंगे। आयोग ने अभी इस एग्जाम का शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी और इसके शेड्यूल की घोषणा मार्च के पहले में कर दी जाएगी। टियर 2 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। करीब 40 हजार उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
