कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है, जिसका इंतजार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 30 लाख उम्मीदवार कर रहे हैं। SSC CHSL 2025-26 Result आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होगा, जिसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।
आयोग द्वारा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। साथ ही श्रेणीवार (Category-wise) कटऑफ अंक भी घोषित किए जाएंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
SSC CHSL 2025-26 अपेक्षित कटऑफ
आयोग ने अभी आधिकारिक कटऑफ जारी नहीं की है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार संभावित कटऑफ निम्न कारकों पर निर्भर करेगी:
परीक्षा का कठिनाई स्तर
कुल रिक्तियों की संख्या
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या
पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड
जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे टियर-2 परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए जाएंगे।
मेरिट लिस्ट और टियर-2 परीक्षा
SSC CHSL मेरिट लिस्ट टियर-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा।
नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार टियर-2 में डिस्क्रिप्टिव पेपर (वर्णनात्मक प्रश्न) और स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट शामिल है। अंतिम चयन टियर-1 और टियर-2 के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें SSC CHSL 2025-26 रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. “CHSL Examination 2025-26” लिंक का चयन करें।
स्टेप 4. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
रिजल्ट के बाद क्या है आगे की प्रक्रिया?
टियर-1 रिजल्ट के बाद टियर-2 परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी और टियर-2 के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। अंतिम चयन सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: 3 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा को आयोजित कराने का उद्देश्य अलग-अलग सेंट्रल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में लगभग 3,131 खाली पोस्ट भरना है।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: टियर 1 पास करने वाले कैंडिडेट देंगे टियर 2 परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में जो कैंडिडेट पास होंगे उन्हें टियर 2 परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। टियर 1 रिजल्ट में उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे टियर-2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट जारी होने के बाद क्या?
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही CHSL टियर 1 परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट के साथ-साथ आयोग SSC CHSL 2025 कटऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।
कटऑफ मार्क्स कई बातों पर आधारित होगी जैसे कुल वैकेंसी, एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल और कैंडिडेट्स की ओवरऑल परफॉर्मेंस। टियर 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को टियर 2 एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: रोल नंबर जरूरी
रिजल्ट पीडीएफ में नाम नहीं, बल्कि रोल नंबर जारी किए जाएंगे। इसलिए अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट डेट पर अपडेट
हालांकि आयोग ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। ताजा अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: कितने पदों पर भर्ती?
SSC CHSL के माध्यम से LDC, JSA, PA और DEO जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। इस वर्ष भी हजारों पदों पर नियुक्ति की संभावना है।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?
मेरिट लिस्ट टियर-1 में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: टियर-2 के लिए कौन होगा योग्य?
जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे टियर-2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: कितनी हो सकती है कटऑफ?
कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, कुल वैकेंसी और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगी। आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी होगी।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1. ssc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. Results सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. CHSL 2025-26 लिंक चुनें।
स्टेप 4. पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5.अपना रोल नंबर खोजें।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट पीडीएफ में क्या होगा?
एसएससी सीएचएसएल टियर 1रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। साथ ही श्रेणीवार कटऑफ अंक भी घोषित किए जाएंगे।
सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत 4 पदों के लिए निकली भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन; 47 हजार शुरुआती सैलरी
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: कब हुई थी परीक्षा?
SSC CHSL टियर-1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
SSC CHSL 2025-26 रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होगा। किसी भी फर्जी नोटिस या सोशल मीडिया अफवाह पर भरोसा न करें। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर अपडेट किया जाएगा।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही CHSL टियर-1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है। करीब 30 लाख उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
SSC CHSL Tier 1 Result 2026 LIVE Updates: टियर-2 परीक्षा पैटर्न
टियर-2 में डिस्क्रिप्टिव पेपर और स्किल/टाइपिंग टेस्ट शामिल है। अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन पर आधारित होगा।
