कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट माने जाएंगे।
कब जारी होगा रिजल्ट?
सीएचएसएल टियर 1 का रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कर्मचारी चयन आयोग ने कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि आयोग फरवरी के आखिरी सप्ताह तक इस रिजल्ट की घोषणा कर देगा। टियर 1 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होंगे। अभी आयोग ने टियर 2 एग्जाम का शेड्यूल जारी नहीं किया है। यह परीक्षा मार्च में आयोजित हो सकती है।
इन पदों के लिए होना उम्मीदवारों का चयन
आयोग ने यह भर्ती परीक्षा 3131 रिक्त पदों के लिए आयोजित की थी। इस भर्ती अभियान के जरिए लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में की जाएगी। आयोग रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट और कटऑफ भी जारी करेगा।
SSC CHSL Tier 1 2025 Expected Cut off
| श्रेणी (Category) | संभावित कट-ऑफ (अंक) |
| सामान्य (UR) | 137 – 142 |
| ओबीसी (OBC) | 132 – 135 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 134 – 137 |
| एससी (SC) | 130 – 133 |
| एसटी (ST) | 125 – 128 |
SSC CHSL टियर 1 रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक
उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर, “Result” लिंक पर क्लिक करें।
“SSC CHSL exam” लिंक चुनें और फिर “SSC CHSL Tier 1 Result 2026” पर क्लिक करें।
PDF डाउनलोड करें और फिर रोल नंबर सर्च करें।
आगे के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
