कर्मचारी चयन आयोग ने CHSL Skill Test/Typing Test 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग 17 अप्रैल को हॉल टिकट जारी करेगा। जिन कैंडिडेट्स ने टियर 2 परीक्षा को पास किया है वह उम्मीदवार इस टेस्ट में शामिल होंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि आयोग ने सीएचएसएल स्किल टेस्ट को 10 अप्रैल से रीशेड्यूल करके 22 अप्रैल के लिए शिफ्ट कर दिया था।

इन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सीएचएसएल स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) लॉग इन करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने 10 अप्रैल को होने वाले इस टेस्ट को तकनीकी समस्याओं का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था। आयोग ने इस टेस्ट के आयोजित होने की नई तारीख 22 अप्रैल निर्धारित की थी।

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश विधान भवन में आई 12वीं पास के लिए 170 सरकारी नौकरी, जानें आवेदन तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

कैसे डाउनलोड करें CHSL स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड?

SSC CHSL स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

ऑप्शन में से अपनी रीजनल SSC वेबसाइट लिंक चुनें।

अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।

अपनी स्क्रीन पर दिखाई देने वाला एडमिट कार्ड देखें, फिर एग्जाम के दिन के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

टाइपिंग टेस्ट के बाद आगे की प्रक्रिया?

सीएचएसएल टाइपिंग/स्किल टेस्ट के बाद जो उम्मीदवार उसमें पास हो जाएंगे वह आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि आगे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का राउंड होगा जिसमें स्किल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवार ही शामिल होंगे और जो उम्मीदवार वहां सफल होंगे उन्हें विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों में लिपिकीय और डेटा एंट्री पदों पर नियुक्ति मिलेगी।