कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (CHSL) टियर II एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। 10 अप्रैल 2026 को देशभर में आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी करने के साथ ही आयोग ने ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी है। जिन कैंडिडेट्स को लगता है कि उन्हें आंसर की पर कोई आपत्ति है तो वह इस ऑब्जेक्शन विंडो के तहत अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 23 अप्रैल तक खुली रहेगी।
आपत्ति दर्ज कराने पर लगेगा शुल्क
सीएचएसएल टियर 2 एग्जाम की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 23 अप्रैल शाम 6 बजे तक का मौका मिलेगा। उम्मीदवार 50 रुपए (प्रति प्रश्न) के शुल्क के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अपनी आंसर शीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं क्योंकि वे तय समय के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।
कैसे डाउनलोड करें SSC CHSL Tier 2 Answer key?
SSC CHSL टियर-II की आंसर की चेक करने और डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: ssc.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: USER ID और पासवर्ड डालें।
स्टेप 3: होम पेज पर आंसर की पर क्लिक करें।
स्टेप 4: ‘कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन’ पर क्लिक करें और टियर II चुनें।
स्टेप 5: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि रिस्पॉन्स शीट तय समय के बाद उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में उम्मीदवार तय समय के अंदर पेपर का प्रिंटेड फॉर्म अपने पास रख लें। यह पेपर सिर्फ उनके प्राइवेट इस्तेमाल के लिए रखा जाएगा, जैसा कि चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल के एग्रीमेंट क्लॉज़ में बताया गया है।
इसके अलावा आयोग टेंटेटिव अलॉटमेंट और रिज़ल्ट की घोषणा की प्रक्रिया से पहले ऑप्शन कम प्रेफरेंस के मामले पर विचार करेगा। इस बारे में प्रेफरेंस पोर्टल को एक्टिवेट करने के लिए जल्द ही एक नोटिस पब्लिश किया जाएगा। अगर कैंडिडेट्स तय समय के अंदर अपनी प्रेफरेंस नहीं डालते हैं, तो वे फ़ाइनल रिज़ल्ट लिस्ट में अपॉइंटमेंट के लिए एलिजिबल नहीं होंगे।
