SSC CGL 2026 Notification Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 मई 2026 को एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2026 (SSC CGL 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

SSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत करीब 12,256 रिक्त पदों को भरा जाएगा। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह संख्या अस्थायी (Tentative) है और पदवार व श्रेणीवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

SSC CGL 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

SSC CGL 2026 रिक्ति विवरण

एसएससी सीजीएल 2026 भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग ने बताया है कि इस बार लगभग 12,256 पदों पर भर्ती होने की संभावना है। इनमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट और जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर सहित कई पद शामिल हैं।

SSC CGL 2026 आवेदन सुधार विंडो

आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा। आयोग 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोलेगा और इस दौरान उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

SSC CGL 2026 एग्जाम डेट

एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा का आयोजन अगस्त से सितंबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में किया जाएगा। वहीं Tier-II परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

SSC CGL 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर SSC CGL 2026 Notification/Application लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।

स्टेप 5. फोटो और हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

SSC CGL 2026 Notification यहां चेक करें