SSC CGL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के लिए अंतिम वैकेंसी सूची जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कुल 15,130 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी पद केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-II परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी पोस्ट प्रेफरेंस भरनी होगी। आयोग ने इसके लिए निर्धारित समय सीमा भी जारी कर दी है।

SSC CGL Vacancy 2025: कुल पद

एसएससी की ओर से जारी वैकेंसी सूची के अनुसार कुल 15,130 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें शामिल महत्वपूर्ण पदों की जानकारी नीचे दी गई है।

इंस्पेक्टर
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
सब-इंस्पेक्टर
ऑडिटर
अकाउंटेंट
टैक्स असिस्टेंट
अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC)

सबसे ज्यादा वैकेंसी किस पद पर

एसएससी द्वारा जारी डाटा के अनुसार सबसे अधिक पद ऑफिस सुप्रिटेंडेंट कार्यालय अधीक्षक के लिए हैं।

ऑफिस सुपरिटेंडेंट (CBDT) – 6,626 पद

सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर – 1,306 पद

इनके अलावा अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे।

SSC CGL Post Preference 2026: महत्वपूर्ण तारीख

Tier-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपनी पोस्ट प्रेफरेंस भरनी होगी।

प्रेफरेंस विंडो शुरू: 9 मार्च 2026, शाम 6 बजे

अंतिम तारीख: 12 मार्च 2026, शाम 6 बजे

उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपनी प्रेफरेंस कई बार बदल सकते हैं। अंतिम बार सबमिट की गई सूची ही अंतिम मानी जाएगी।

ऐसे भरें SSC CGL Post Preference

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए पोस्ट प्रेफरेंस भर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

स्टेप 2. Candidate Login में लॉगिन करें

स्टेप 3. My Application Tab पर क्लिक करें

स्टेप 4. Post Preference का विकल्प चुनें

स्टेप 5. अपनी पसंद के अनुसार पदों की प्राथमिकता तय करें

स्टेप 6. फॉर्म सबमिट करें

पोस्ट प्रेफरेंस भरना अनिवार्य

SSC ने साफ किया है कि पोस्ट प्रेफरेंस भरना अनिवार्य है और जो उम्मीदवार Tier-II परीक्षा में शामिल हुए हैं लेकिन निर्धारित समय के भीतर प्रेफरेंस नहीं भरेंगे, उन्हें फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि डेडलाइन के बाद कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

PwBD उम्मीदवारों के लिए जरूरी नियम

बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल वही पद चुनने होंगे जो उनकी विकलांगता के अनुसार उपयुक्त घोषित किए गए हैं। यदि किसी PwBD उम्मीदवार को ऐसा पद मिल जाता है जो उसकी श्रेणी के लिए उपयुक्त नहीं है, तो संबंधित विभाग उसकी उम्मीदवारी रद्द कर सकता है।

SSC CGL Exam 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

Tier-I Result: 18 दिसंबर 2025

Tier-II Exam: 18 से 20 जनवरी 2026

कुल वैकेंसी: 15,130

पूरी वैकेंसी डिटेल SSC की आधिकारिक वेबसाइट के Candidate’s Corner सेक्शन में उपलब्ध है।