कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL फाइनल रिजल्ट 2025-26 जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने 18 और 19 जनवरी 2026 को आयोजित हुई टियर 2 परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और स्लाइडिंग मैकेनिज्म के तहत टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) का पहला राउंड जो कि पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है उसे भी देख सकते हैं।

ध्रुव राणा ने किया टॉप

SSC CGL फाइनल रिजल्ट में ध्रुव राणा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। जनरल कैटेगिरी से ध्रुव राणा ने कुल 342 मार्क्स हासिल किए हैं, जो कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में पूरे देश के अंदर सबसे बड़ा स्कोर है। ध्रुव राणा को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) के तहत इंस्पेक्टर ऑफ़ इनकम टैक्स के पद के लिए चुना गया है। मोहित कुमार को ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान और नुकाला रामचरण को तीसरा स्थान मिला है।

SSC CGL Toppers List 2025-26

रैंकनामरोल नंबरपिता का नाममाता का नामपोस्ट कोड
AIR 1ध्रुव राणा2201041301धीरज राणाललिता राणाB157
AIR 2मोहित कुमार7001654महेंद्र सिंहसरिता देवीB048
AIR 3नुकाला रामचरण601064569नुकाला सूर्य वेंकट सत्यप्रसादबंदारु नागाबुलेम्माB044
AIR 4बितान मजूमदार410058459सचिन कुमार मजूमदारजयति मजूमदारB153
AIR 5देवांश लोहिया13033813राजकुमार लोहियासुमन लोहियाB042
AIR 6अनुरुद्ध शर्मा201228034लक्ष्मी नारायण शर्माज्योति शर्माB152
AIR 7प्रभात काला201335122ललित प्रकाश कालाकुसुम कालाB093
AIR 8निखिल कुमार206040033मनोज कुमारबसंती देवीB156
AIR 9जय वर्मा6019469ओमप्रकाश वर्माशिवकन्या वर्माB097
AIR 10गवली किरण सुनील214000042सुनीलराधाB09

SSC CGL Tier 2 Cut Off 2026

कैटेगिरीसेक्शन-I कट-ऑफ अंकसेक्शन-II कट-ऑफ अंक
UR5463
OBC4552.5
EWS4552.5
SC3642
ST3642
ESM3642
OH3642
HH3642
VH3642
PwD3642

कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स

कैटेगिरीकट-ऑफ अंक (60 में से)
UR24
OBC21
EWS21
SC18
ST18
ESM18
OH18
HH18
VH18
PwD (अन्य)18