SEBI Grade A Prelims Result 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सेबी ग्रेड ए प्रीलिम्स परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी कर दिया है। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सेबी ग्रेड ए चरण 1 (प्रारंभिक) परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 10 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
SEBI Grade A भर्ती 2026: मुख्य विवरण
भर्ती संस्था: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
पद का नाम: सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए)
कुल रिक्तियां: 135
Phase 1 परीक्षा: 10 जनवरी 2026
Phase 2 परीक्षा तिथि: 21 फरवरी 2026
रिजल्ट मोड: पीडीएफ (रोल नंबर के अनुसार)
SEBI Grade A Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in खोलें।
स्टेप 2: होमपेज पर Careers या Results सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: “SEBI Grade A Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: रिजल्ट/स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर लें और सेव करें।
SEBI Grade A Prelims Scorecard में क्या जानकारी होगी?
SEBI द्वारा जारी स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियाँ दी होती हैं:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
सेक्शन वाइज अंक
कुल प्राप्त अंक
क्वालिफाइंग स्टेटस
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।
SEBI Grade A भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण क्या है ?
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही अब सेबी ग्रेड ए फेज 2 परीक्षा 2026 में शामिल हो सकेंगे। फेज 2 परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा। इन सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और असिस्टेंड मैनेजर पद पर चयन किया जाएगा।
Jansatta Education Expert Conclusion
सेबी ग्रेड ए फेज 2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव और ऑब्जेक्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न हो सकते हैं और कट-ऑफ सेबी द्वारा अलग से जारी की जा सकती है। एडमिट कार्ड फेज Phase 2 परीक्षा से पहले वेबसाइट पर अपलोड होगा इसलिए किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
SEBI Grade A Prelims Result 2026 Direct Link
