SEBA Assam HSLC Result 2026: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने आज यानी 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे असम बोर्ड कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब इस वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर asseb.in, sebaonline.org, resultassam.nic.in, ahsec.assam.gov.in और assamresult.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट
इन वेबसाइट्स पर चेक करें असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
वेबसाइट 1- asseb.in
वेबसाइट 2- sebaonline.org
वेबसाइट 3- resultassam.nic.in
वेबसाइट 4- ahsec.assam.gov.in
वेबसाइट 5- assamresult.in
ऐसे करें HSLC Result 2026 चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. “HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो, तो छात्र DigiLocker के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। यहां डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रहती है और भविष्य में उपयोग की जा सकती है।
रिजल्ट के साथ जारी होंगी ये जानकारी
बोर्ड रिजल्ट के साथ निम्न जानकारी भी जारी करेगा:
कुल पास प्रतिशत
टॉपर्स लिस्ट
जिला-वार प्रदर्शन
पास होने के लिए जरूरी अंक
छात्रों को HSLC परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसकी तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी।
Jansatta Education Expert Advice
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें, जब तक कि स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट जारी नहीं हो जाती।
