असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) आज यानी 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10:30 बजे SEBA HSLC कक्षा 10 परिणाम 2026 घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकपत्र की आधिकारिक वेबसाइट – asseb.in, sebaonline.org, assamresult.in – पर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और एएसएसईबी मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट
असम बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
asseb.in, sebaonline.org
परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी
बोर्ड: Board of Secondary Education, Assam
परीक्षा तिथि: 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026
शिफ्ट:
सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक
रिजल्ट समय: 10 अप्रैल 2026, सुबह 10:30 बजे
पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक
HSLC परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30% अंक और कुल मिलाकर (Aggregate) भी 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा।
ऐसे करें SEBA HSLC Result 2026 चेक
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर asseb.in / sebaonline.org पर जाएं।
स्टेप 2. “HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5. भविष्य के लिए डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लें।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
वेबसाइट: result.digilocker.gov.in
मोबाइल ऐप: DigiLocker
लॉगिन कर HSLC 2026 मार्कशीट डाउनलोड करें
कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026
बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही कम्पार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित करेगा।
पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड
2025 में कुल पास प्रतिशत: 63.98%
कुल सफल छात्र: 2,70,471+
2024 में कुल पास प्रतिशत: 75.7%
महत्वपूर्ण बातें
मार्कशीट ऑनलाइन प्रोविजनल होगी और ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी। रिजल्ट के बाद रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
