साल का दूसरा महीना यानी की फरवरी की शुरुआत हो चुकी है। आमतौर पर फरवरी का महीना स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के हिसाब से एक अहम महीना है, जिसमें रेगुलर क्लास, इंटरनल असेसमेंट, बोर्ड एग्जाम और फाइनल सिलेबस पूरा किया जाता है। जहां दिसंबर और जनवरी में विंटर ब्रेक के चलते स्कूल बंद रहेत हैं ऐसे में आमतौर पर फरवरी एकेडमिक शेड्यूल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण महीना है, इसीलिए इस महीने में छात्रों को दिसंबर-जनवरी के मुकाबले छुट्टियां कम मिलती हैं।
इस महीने नहीं कोई बड़ा त्यौहार
अधिकतर शिक्षण संस्थान फरवरी माह में सिलेबस का रिवीजन कराते हैं और प्री-बोर्ड एग्जाम कराने और प्रैक्टिकल असेसमेंट को पूरा करने की तैयारी करते हैं। फरवरी महीने में पड़ने वाली कुछ छुट्टियां धार्मिक या सांस्कृतिक त्योहारों से जुड़ी होती हैं, जैसे संत रविदास जयंती, महा शिवरात्रि, लोसर और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती। हालांकि, इनमें से कई त्योहार या तो वीकेंड पर पड़ते हैं या कुछ राज्यों में रीजनल छुट्टियों के तौर पर मनाए जाते हैं।
यहां देखें फरवरी 2026 में पड़ने वाली स्कूलों की छुट्टियां
| तारीख | त्यौहार / अवसर | इन राज्यों में रह सकती है छुट्टी |
| 1 फरवरी 2026 (रविवार) | संत रविदास जयंती | हरियाणा, चंडीगढ़ , हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब</td> |
| 15 फरवरी 2026 (रविवार) | महाशिवरात्रि | भारत के कई राज्यों में देखा गया |
| 18 फरवरी 2026 (बुधवार) | लोसर महोत्सव | सिक्किम |
| 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | महाराष्ट्र |
अब महाशिवरात्रि की हो सकती है छुट्टी
1 फरवरी को संत रविदास जयंती की छुट्टी कुछ राज्यों में रही थी। हालांकि इस दिन रविवार था तो वैसे भी सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। अब अगली छुट्टी शिवरात्रि की हो सकती है। भगवान शिव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक महाशिवरात्रि पूरे देश में मनाई जाती है। कई राज्यों में इस दिन स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाते हैं। हालांकि इसके लिए स्कूलों की ओर से जारी होने वाली अधिसूचना का जरूर इंतजार करें।
लोसार क्या है?
तिब्बती नव वर्ष के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले फेस्टिवल को लोसार कहा जाता है। यह त्यौहार सिक्किम का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक त्योहार है। राज्य के स्कूल बंद रह सकते हैं या विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। यह अवकाश दिल्ली के स्कूलों पर लागू नहीं होता है।
