SBI SO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO/SO) के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए आज यानी 5 अक्टूबर 2026 आखिरी मौका है। एसबीआई द्वारा चलाए गए इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से चल रही है और बढ़ाई गई अंतिम तारीख आज समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI SO Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती

एसबीआई की यह भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है। इसमें अलग-अलग वरिष्ठ और विशेषज्ञ पद शामिल हैं। भर्ती के तहत उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और सीटीसी नेगोशिएशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

पदों का पूरा विवरण

SBI SO Recruitment 2026: आज है आवेदन की आखिरी तारीख

एसबीआई एसओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 को शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए आज का ही दिन बचा है।

कौन कर सकता है आवेदन?

एसबीआई एसओ भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग हैं।जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, वीपी वेल्थ और एवीपी वेल्थ जैसे पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में निर्धारित प्रोफेशनल अनुभव मांगा गया है।

वहीं निवेश विशेषज्ञ और निवेश अधिकारी पदों के लिए संबंधित पोस्टग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा अथवा CA/CFA जैसी योग्यता और निर्धारित अनुभव जरूरी है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पूरी पात्रता जरूर जांचनी चाहिए।

SBI SO Age Limit 2026

इस भर्ती में उम्र सीमा भी पद के हिसाब से अलग है। 31 अगस्त 2026 को उम्र की गणना के आधार पर अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा लगभग 23 से 50 वर्ष तक है।

SBI SO Salary: 97 लाख रुपये तक CTC

इस भर्ती की खास बात इसका आकर्षक सीटीसी पैकेज है। पद के अनुसार अधिकतम सालाना सीटीसी 27.10 लाख से 97 लाख तक है।

यहां CTC को पद और उम्मीदवार के अनुभव के अनुसार निर्धारित किया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया में CTC Negotiation भी शामिल है।

SBI SO Application Fee कितनी है?

आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

SBI SO Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सामान्य बैंकिंग परीक्षाओं की तरह प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर नहीं किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण शामिल हैं:

आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग

व्यक्तिगत/फोन/वीडियो इंटरव्यू

सीटीसी पर बातचीत

दस्तावेजों की जांच

यानी उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

SBI SO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. Careers/Current Openings सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. Specialist Cadre Officer/Wealth Management भर्ती का नोटिस खोजें।

स्टेप 4. Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5. रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 6. जरूरी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 7. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।

स्टेप 9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट/डाउनलोड सुरक्षित रखें।