देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। देशभर में लाखों उम्मीदवार इस भर्ती की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। अधिसूचना में पीओ प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम की डेट भी जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि पीओ भर्ती 2026 की अधिसूचना बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी की जाएगी।

कब जारी हो सकती है यह अधिसूचना?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसबीआई पीओ भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जून मिड में जारी किया जा सकता है। SBI PO 2026 प्रीलिम्स एग्जाम अगस्त 2026 में हो सकता है। वहीं जबकि मेन्स एग्जाम सितंबर 2026 में होने की संभावना है। प्रीलिम्स और मेन्स दोनों एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेन्स के अलावा इंटरव्यू भी होगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा की डेट का ऐलान, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और एडमिट कार्ड का अपडेट

SBI PO 2026 Notification: Overview

इवेंटतिथियां
परीक्षा का नामSBI PO
पदप्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
रिक्तियांजल्द घोषित की जाएंगी।
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथिजून मध्य
SBI PO ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथिजून मध्य
SBI PO आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथिजून-जुलाई 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की तिथिजून-जुलाई 2026
SBI PO प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) की तिथिअगस्त 2026
SBI PO मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथिसितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
परीक्षा के चरणप्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज
परीक्षा की आवृत्तिवार्षिक

SBI PO एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीओ भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने से लगभग चार दिन पहले जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार sbi.co.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा लॉगिन क्रेडेंशियल देने होंगे। हॉल टिकट पर उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल्स, SBI PO एग्जाम की तारीख, एग्जाम शिफ्ट, एग्जाम के दिन की गाइडलाइंस और दूसरी जानकारी मिलेगी।