देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया खत्म होने वाली है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो 08 जुलाई 2026 यानी कल बंद हो जाएगी। 18 जून से शुरू हुए एप्लीकेशन प्रोसेस के तहत जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वह ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें। आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट एक्सटेंड होने की संभावना बहुत कम है।

कुल 1500 रिक्तियों के लिए करें आवेदन

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना 18 जून को जारी हुई थी और अधिसूचना जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो गई थी। कुल 1500 रिक्तियों के लिए यह भर्ती अभियान बैंक की ओर से चलाया जा रहा है। इसमें 1,446 वैकेंसी रेग्युलर के लिए हैं और 54 पद बैकलॉग के लिए खाली हैं।

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक cdn.digialm.com पर करें अप्लाई करें

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होने चाहिए। सेंट्रल गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त इक्विवेलेंस क्वालिफिकेशन या फाइनल ईयर के कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उन्हें ग्रेजुएशन पास करने का प्रूफ 30 सितंबर 2026 तक या उससे पहले जमा करना होगा। इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA, कॉस्ट अकाउंटेंट वगैरह जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले कैंडिडेट भी एलिजिबल हैं।

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। ओबीसी को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल, PwBD (UR/EWS) को 10 साल, PwBD (OBC) को 13 साल और PwBD (SC/ST) को 15 साल की छूट मिलेगी। एक्स सर्विसमैन को 5 साल की छूट निर्धारित है। उम्र सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

एसबीआई पीओ की सैलरी कितनी होती है?

SBI रिक्रूटमेंट 2026 के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, पीओ की बेसिक सैलरी 48,480 रुपये मासिक से शुरू होती है और मुंबई में हर साल कंपनी की कुल अनुमानित कॉस्ट (CTC) 21.97 लाख रुपए है। इस साइकिल के लिए सालाना CTC को 20.43 लाख से बढ़ाकर 21.97 लाख कर दिया गया है। कैश कंपोनेंट के साथ चुने हुए अधिकारियों को लीज पर घर, मेडिकल इंश्योरेंस और ट्रैवल अलाउंस भी मिलते हैं।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में सबसे पहला चरण प्रीलिमिनरी एग्जाम का होगा जो अगस्त 2026 में आयोजित हो सकता है। प्रीलिम्स के बाद मेन्स होगा और उसके बाद एक साइकोमेट्रिक टेस्ट, एक ग्रुप एक्सरसाइज और आखिर में इंटरव्यू राउंड शामिल है।

SBI PO 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज के नीचे “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “Current Openings” विकल्प चुनें।

स्टेप 4. “Recruitment of Probationary Officers (PO) 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5. नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और “Apply Online” पर क्लिक करें।

स्टेप 6. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन डिटेल बनाएं।

स्टेप 7. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।

स्टेप 8. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, थंब इम्प्रेशन आदि)

स्टेप 9. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें

स्टेप 10. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।