SBI PO Mains Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसबीआई ने पीओ रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
आगे क्या होगा ?
मेन्स परीक्षा के बाद 4,367 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सफल उम्मीदवारों को अब साइकोमेट्रिक टेस्ट और इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज व इंटरव्यू की तैयारी करनी होगी।
SBI PO Mains Result 2026: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| परीक्षा का नाम | SBI Probationary Officer Recruitment 2026 |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/PO/2026-27/09 |
| कुल पद | 1,500 |
| मेन्स परीक्षा की तारीख | 12 सितंबर 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 15 अक्टूबर 2026 |
| शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार | 4,367 |
| रिजल्ट का फॉर्मेट | |
| अगला चरण | साइकोमेट्रिक टेस्ट |
| साइकोमेट्रिक टेस्ट की संभावित तारीख | 31 अक्टूबर 2026 |
| ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू | 18 नवंबर 2026 से संभावित |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.bank.in |
SBI PO Mains Result 2026 Direct Link: यहां से देखें रिजल्ट
उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर मेन्स रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में अपना रोल नंबर खोजकर पता लगाया जा सकता है कि उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल हुआ है या नहीं।
SBI PO Mains Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
स्टेप 1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in खोलें।
स्टेप 2. वेबसाइट पर Careers सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3. Current Openings में प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिस खोजें।
स्टेप 4. विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5. रिजल्ट पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर सर्च करें।
स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
स्टेप 7. उम्मीदवारों को रिजल्ट की पुष्टि आधिकारिक पीडीएफ से ही करनी चाहिए।
अक्टूबर को साइकोमेट्रिक टेस्ट, नवंबर में इंटरव्यू
मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, साइकोमेट्रिक टेस्ट 31 अक्टूबर 2026 को संभावित है। इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू 18 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
SBI PO भर्ती में आगे क्या होगा?
SBI PO चयन प्रक्रिया में मेन्स रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित अगले चरणों में शामिल होना होगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट के बाद ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम चयन बैंक के निर्धारित नियमों, विभिन्न चरणों में प्रदर्शन और लागू मेरिट मानदंडों के आधार पर होगा।
SBI PO Mains Result 2026 Direct Link
