स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) भर्ती 2025 के लिए आयोजित मेन्स परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। 21 नवंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2025-26/06 के तहत क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के पद के लिए कुल 6589 रिक्तियों के लिए करीब 60 हजार कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

मेन्स एग्जाम के रिजल्ट के आधार पर ही तय होगा सिलेक्शन

मेन्स एग्जाम का रिजल्ट आ जाने के बाद इस भर्ती की चयन प्रक्रिया लगभग समाप्त हो जाएगी, क्योंकि कैंडिडेट्स को इस भर्ती अभियान में कोई इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट नहीं देना है। फाइनल सिलेक्शन पूरी तरह से मेन्स एग्जाम के रिजल्ट पर ही आधारित है। अंतिम चयन मेन्स एग्जाम में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। मेन्स एग्जाम में मिले मार्क्स तय करेंगे कि कौन कटऑफ में जगह बनाता है और कौन नहीं।

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी होने की यह है संभावित तारीख, जानें कब घोषित होगा परिणाम

रिजल्ट के बाद जारी होगी कैटेगिरी वाइज कटऑफ मार्क्स

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही बैंक की ओर से कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे जो कैंडिडेट क्वालिफाई करेंगे उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर मिलेंगे। रिजल्ट के बाद SBI कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स में कैंडिडेट्स को किसी पोस्ट के लिए जरूरी कम से कम मार्क्स का साफ आइडिया मिल जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें।

SBI Clerk Mains Result 2026: How To Download Scorecard?

SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल साइट sbi.co.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट होम पेज पर “CAREERS” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब Current Openings पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब “रिक्रूटमेंट ऑफ जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) (Advt). No: CRPD/CR/2025-26/06)” ऐड सर्च करें।

स्टेप 4: MAINS RESULT SBI JUNIOR ASSOCIATES EXAM held on 21st November, 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: स्क्रीन पर एक नया PDF दिखेगा।

स्टेप 6: क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करें।

स्टेप 7: यह PDF में है और आपके कंप्यूटर में स्टोर है।

स्टेप 8: भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए प्रिंट आउट लें।