राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET Mains Result 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के 7,759 पदों के लिए परिणाम 27 मई 2026 को घोषित किए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
राजस्थान में सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षक भर्ती हेतु आयोजित REET 2026 मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के पदों को भरने के लिए आयोजित हुई थी।
REET Mains Result 2026 ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध REET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विषयवार जारी हुआ रिजल्ट
बोर्ड ने परिणाम विषयवार पीडीएफ फाइलों के रूप में जारी किया है। इसके साथ ही मेरिट आधारित कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। रीट थर्ड ग्रेड मेन्स रिजल्ट के तहत TSP पदों के लिए संस्कृत, विज्ञान एवं गणित विषयों का परिणाम जारी हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार, साइंस और मैथ विषय में 6,920 अभ्यर्थी, संस्कृत विषय में 1,148 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
REET Cut Off 2026 भी जारी
रीट कट-ऑफ अंक विषय, लेवल, श्रेणी और TSP/Non-TSP क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल करेंगे, उन्हें मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
अगला चरण: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
कट-ऑफ पार करने वाले अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट
रीट मेन्स एडमिट कार्ड
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन मार्कशीट
B.Ed/D.El.Ed प्रमाणपत्र
रीट पात्रता प्रमाण पत्र
जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र
मूल निवास प्रमाणपत्र
वैध फोटो आईडी प्रूफ
जल्द जारी होगी DV और नियुक्ति प्रक्रिया की सूचना
आरएसएसबी जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें और अपने सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
RSSB REET Mains Result 2026 Direct Link
