राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, राजस्थान कर्मचाय चयन बोर्ड (RSSB) ने इस परीक्षा की प्राइमरी आंसर की 20 जुलाई 2026 को जारी कर दी है। इस लिखित परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर की के जरिए उम्मीदवार रिजल्ट से पहले अपने संभावित रिजल्ट की गणना कर सकते हैं। एक अनुमानित स्कोर के जरिए उम्मीदवार अपने संभावित रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करा सकते हैं उम्मीदवार

RSSB फॉरेस्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह अब सेट-वाइज उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

NEET UG Counselling 2026: ऑल इंडिया कोटा एडमिशन का शेड्यूल जल्द होगा जारी, 1.36 लाख MBBS सीटों पर होगा दाखिला

कैसे और कहां से डाउनलोड करें आंसर की?

राजस्थान वनपाल भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. अब वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Corner में Answerk Key पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब पहले नंबर पर ही Forester 2026 के सामने Primary Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब एक नई विंडो में आंसर की खुलेगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आगे की प्रक्रिया क्या है ?

राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद इस भर्ती अभियान का अगला चरण शुरू होगा और वो चरण है आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी चाहिए। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद RSSB फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा और उसी के आधार पर राजस्थान फॉरेस्टर रिजल्ट 2026 तैयार किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

आधिकारिक उत्तर कुंजी से सभी उत्तरों का मिलान करके अपना संभावित स्कोर निकालें। यदि किसी उत्तर पर संदेह है, तो निर्धारित शुल्क और समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें। बोर्ड द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद RSSB अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर राजस्थान फॉरेस्टर रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।