रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18 मई 2026, सोमवार को RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या CEN 02/2026 के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड देशभर में टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III पोस्ट के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6565 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे जो कि 29 जुलाई 2026 तक चलेंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?

RRB तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए वहीं कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने ITI या उससे जुड़ी टेक्निकल क्वालिफिकेशन के साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की है। ऐसे उम्मीदवार RRB तकनीशियन (ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड III) के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्तियों की जानकारी

आरआरबी तकनीशियन की इस भर्ती में कुल 6565 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रेड I के लिए 6242 और ग्रेड III के लिए 323 पद निर्धारित हैं। इस भर्ती की अधिसूचना में उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी डिस्ट्रीब्यूशन, एलिजिबिलिटी, एज लिमिट, सैलरी, मेडिकल स्टैंडर्ड और एप्लीकेशन प्रोसेस जैसी जरूरी डिटेल्स शामिल हैं। नीचे आपको हर जानकारी मिलेगी।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRRB Technician Recruitment 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामटेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं टेक्नीशियन ग्रेड-III
विज्ञापन संख्याCEN 02/2026
कुल रिक्तियां6565 पद (ग्रेड-I: 323 एवं ग्रेड-III: 6242)
संक्षिप्त नोटिस जारी18 मई 2026
विस्तृत नोटिफिकेशन जारी29 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आयु सीमा• टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: 18 से 33 वर्ष • टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता• मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में मैट्रिक / SSLC + ITI • या संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप • या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा / डिग्री
चयन प्रक्रियाCBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल परीक्षा
वेतन स्तर• टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: लेवल-5 • टेक्नीशियन ग्रेड-III: लेवल-2
प्रारंभिक वेतन• टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: ₹29,200 • टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

इस भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

जो कैंडिडेट RRB तकनीशियन की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 30 जून से लेकर 29 जुलाई 2026 के बीच अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर पाएंगे। फॉर्म भरने का लिंक 30 जून को ही ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in और rrbapply.gov.in पर एक्टिव होगा। लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप फॉर्म भर सकते हैं।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर मौजूद “RRB टेक्नीशियन रिक्रूटमेंट 2026” एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और आधार डिटेल्स जैसी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के दौरान मिले रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कैटेगरी और कम्युनिकेशन डिटेल्स ध्यान से भरें।

बताए गए फॉर्मेट में फोटोग्राफ, सिग्नेचर और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।

पसंदीदा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड चुनें और ध्यान से पोस्ट करें।

एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे ऑनलाइन पेमेंट मोड से पे करें।

फाइनल सबमिशन से पहले एप्लीकेशन फॉर्म में भरी गई सभी डिटेल्स देख लें।

एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।