रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी ने CEN 02/2025 के तहत आयोजित इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 21 मई 2026 को घोषित किया गया। अब जिन उम्मीदवारों ने 13 मार्च 2026 को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लिया था, वे अब अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
आरआरबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड ने साथ में यह भी कहा है कि, जारी की गई रोल नंबर सूची मेरिट के आधार पर नहीं बल्कि आरोही क्रम में जारी की गई है।
RRB Technician Grade 1 Scorecard 2026 कब तक रहेगा एक्टिव?
स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक 21 मई 2026 से 4 जून 2026 तक सक्रिय रहेगा और उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician Grade 1 Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1. क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Technician Grade 1 Signal Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. इसके बाद CEN 02/2025 का रिजल्ट PDF ओपन होगा।
स्टेप 4. PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
स्टेप 5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
स्टेप 6. रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि, दस्तावेज सत्यापन की तारीख,रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर की जानकारी जल्द ही उम्मीदवारों को एसएमएस, ईमेल और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी जाएगी। उम्मीदवारों को दस्तावेज प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बोर्ड द्वारा जारी किया गया ई-कॉल लैटर डाउनलोड करना होगा।
दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इस प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित अस्पतालों में मेडिकल परीक्षा के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल प्रक्रिया आमतौर पर अगले दिन शुरू होगी और पूरी प्रक्रिया 3 से 4 दिनों तक चल सकती है।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों जो दस्तावेज साथ ले जानें होंगे, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।
सभी मूल प्रमाण पत्र
A4 साइज में दो सेट सेल्फ अटेस्टेड फॉटोकॉपी
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
आरआरबी ने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से पहले पोर्टल पर सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कलर कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके लिए अलग से लिंक एक्टिव किया जाएगा।
