RRB Technician City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन भर्ती 2026 (सीईएन 02/2025) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन लिंक आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया है। तकनीशियन ग्रेड- I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड- III पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपनी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी ने SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉराइजेशन भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा यह भर्ती अभियान कुल 6,238 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

RRB Technician CBT 2026: संशोधित परीक्षा तिथियां

RRB ने टेक्नीशियन CBT परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। पहले परीक्षा 5 से 9 मार्च 2026 के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अब नई तिथियां इस प्रकार हैं:

6 मार्च 2026

9 मार्च 2026

10 मार्च 2026

13 मार्च 2026

तकनीशियन ग्रेड- I सिग्नल और तकनीशियन ग्रेड- III दोनों पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

RRB Technician Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप से आपको यह जानकारी मिलती है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। e-Call Letter परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर डाउनलोड करें।

स्टेप 1. अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “CEN 02/2025” या “Technician Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “Exam City Intimation” या “Exam City and Date Details” लिंक पर जाएं।

स्टेप 4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5. आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 6. इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

RRB Aadhaar Card Advisory: परीक्षा से पहले जरूरी अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड ने विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) कराया था, वे सुनिश्चित करें कि उनका आधार UIDAI सिस्टम में “Unlocked” स्टेटस में हो। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) पर आधार कार्ड रखना बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आवश्यक है।

RRB Technician Selection Process 2026

आरआरबी टेक्निशियन भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

मेडिकल एग्जामिनेशन

इस बार भर्ती प्रक्रिया में केवल एक CBT आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2018 की तरह दो-स्तरीय परीक्षा नहीं होगी। अंतिम मेरिट सूची केवल CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

RRB Technician Exam Pattern 2026

अवधि: 90 मिनट

कुल प्रश्न: 100 (ऑब्जेक्टिव टाइप)

अंक प्रणाली:

सही उत्तर: +1 अंक

गलत उत्तर: -1/3 अंक (Negative Marking)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी समय पर मिल सके।

Jansatta Education Expert Advice

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एग्जाम सिटी स्लिप तुरंत डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे भी तुरंत डाउनलोड करें। परीक्षा केंद्र पर e-Call Letter और वही ओरिजिनल फोटो आईडी साथ ले जाएं जो आवेदन के समय इस्तेमाल की थी। इसके अलावा अपने आधार अनलॉक स्टेटस की जांच जरूर कर लें।

RRB Technician City Intimation Slip 2026 Direct Link