RRB Group D Admit Card 2018: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं CBT परीक्षा का प्रवेश पत्र
RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date 2018, Center LIVE: परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट विभिन्न RRB वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका।

RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date 2018, Center LIVE: RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date, Center: Railway Recruitment Board (RRB) गुरुवार को RRB Group D Level 1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के एडमिट कार्ड आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट विभिन्न RRB वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट www.rrbahmedabad.gov.in; www.rrbajmer.gov.in; www.rrbald.nic.in; www.rrbbpl.nic.in या अन्य किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको “CBT for Level 1 posts under CEN 02/2018” एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स सबमिट कर लॉगइन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
RRB Group D Admit Card 2018: जारी हुए एडमिट कार्ड, इन वेबसाइट्स से करें डाउनलोड
17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होने वाली ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तैयारियों के मद्देनजर मॉक टेस्ट आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। इससे आप परीक्षा में समय प्रबंधन से लेकर प्रश्नों के जवाब देने की आपकी गति में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।
Highlights
ग्रुप डी (RRB Group D) की इस परीक्षा के सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी तीन गलत जवाब पर एक अंक कट जाएंगे।
भारत में न्यायपालिका है-
1) स्वतंत्र2) संसद के अधीन3) राष्ट्रपित के अधीन4) प्रधानमंत्री के अधीन
विश्व के प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक कौन-सा देश है?
1) थाईलैंड2) इंडोनेशिया3) भारत4) मलेशिया
सजीव व निर्जीव के मध्य संयोजक कड़ी क्या है?
1) जीवाणु2) विषाणु3) प्रोटोजोआ4) माइकोप्लाज्मा
इनमें से कौन आउटपुट डिवाइस है?
1) CPU2) LLU3) VDU4) RAS
सिक्योरिटी पेपर मिल कहां स्थित है?
1) नासिक2) होशंगाबाद3) नेपानगर4) बस्तर
स्वराज दल के संस्थापकों में कौन थे?
1) महात्मा गांधी2) मोतीलाल नेहरू3) जवाहलाल नेहरू4) बिपिन चंद्र पाल
विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?
1) भारत2) चीन3) अमेरिका4) जापान
भिन्न-भिन्न तारों के भिन्न-भिन्न रंग निम्नलिखित में से किसकी विविधता के कारण होते हैं?
1) तापमान2) दाब3) घनत्व4) विकिरण
ग्रुप डी की परीक्षा (RRB Exam) पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड होगी। परीक्षा (RRB Exam) में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे।
RRB Group C ALP/Technicians परीक्षा का अटेंडेंस रिकॉर्ड 76.76 फीसद रहा था। 47 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। बता दें ALP और Technicians पदों के लिए लगभग 1.5 करोड़ आवेदन मिले थे।
ग्रुप डी (RRB Group D) की इस परीक्षा के सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी तीन गलत जवाब पर एक अंक कट जाएंगे।
ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन आरआरबी कराएगा। परीक्षा केंद्र पर उस दौरान अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावा धातु के कड़े, चूड़ियां, बेल्ट और ब्रेसलेट आदि भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। अपना शेड्यूल देखने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले RRB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
मॉक टेस्ट के साथ ही आरआरबी ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए हेल्प डेस्क लिंक भी जारी किया है। इसके जरिए उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा को लेकर अपनी दिक्कतें दूर कर सकते हैं।
RRB Group D Exam Sample Questionsकिस खेल के साथ ग्रैंड स्लैम का संबंध है?A) हॉकीC) क्रिकेटB) बॉस्केटबॉलD) लॉन टेनिस उत्तर: D
RRB Group D Level 1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके तहत 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना एक फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना न भूलें। RRB Group D परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2018 तक चलेंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मॉक टेस्ट लिंक भी ऐक्टिवेट कर दिया है।
1- अधिक से अधिक सवालों को हल करने का प्रयास करें। 2- सबसे पहले उन सवालों को हल करें, जिनके जवाब आपको आते हैं। 3- पेपर हल करने के बाद एक बार सरसरी निगाह अपने उत्तरों पर जरूर मार लें। 4- प्रैक्टिस के दौरान अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का आकलन जरूर करें। 5- सॉल्व पेपर्स में प्रश्नों के जवाबों के लिए दिए गए उत्तर का कारण भी समझें।
17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब एक करोड़ 90लाख लोगों ने आवेदन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 10 सितंबर, 2018 को RRB Mock Test लिंक जारी किया था, जिसकी मदद से कैंडिडेट्स पेपर की तैयारी कर सकते हैं।
परीक्षा के समय अभ्यर्थी को अपना ओरिजनल आईडी प्रूफ एक फोटोकॉपी के साथ लाना होगा। बिना आईडी प्रूफ के अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। एससी/ एसटी उम्मीदवार 10 सितंबर से ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकेंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड आज ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग इन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
PET- फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। चलिए अब जानते हैं सभी वेबसाइट्स के नाम।
विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
A) 24 दिसंबरB) 4 अक्टूबरC) 27 सितंबरD) 6 सितंबर
उत्तर: 27 सितंबर
किस खेल के साथ ग्रैंड स्लैम का संबंध है?
A) हॉकीC) क्रिकेटB) बॉस्केटबॉलD) लॉन टेनिस
उत्तर: D
ग्रुप डी (RRB Group D) की इस परीक्षा के सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी तीन गलत जवाब पर एक अंक कट जाएंगे।
भारतीय रेलवे ने फरवरी 2018 में ALP और Technicians पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन CEN 01/2018 में 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ था। 1 अगस्त को पदों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया गया था।
ALP और Technicians पदों के लिए बड़ी तादाद में आवेदन मिले थे। आवेदन लाखों की तादद में मिले थे। लगभग 1.33 लाख आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए थे।
भारतीय रेलवे इस साल बड़ी तादाद में कई पदों पर भर्ती कर रहा है। रेलवे ग्रुप सी और ग्रुप डी में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। साथ ही RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।
PART A की सिलेबस की बात करें तो इसमें बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग, गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग Part A में स्कोर किए गए मार्क्स के आधार पर की जाएगी।
RRB Group C में ALP और Technicians के लगभग 60 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए परीक्षाएं 9 अगस्त से 4 सितंबर 2018 के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 अगस्त को जारी किए गए थे।
उम्मीदवार को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां होम पेज पर RRB Exam Admit Card का लिंक दिखाई देगा। यहां से आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट देंगे। यह टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी
इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। PART B परीक्षा क्वॉलिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को 35 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे।
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स में स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी, कल्चर, पर्सनालिटीज, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से सवाल पूछा जाएंगे।
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग में एनालॉजीज, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय परिचालन, रिश्ते,शब्दावली, जम्बलिंग, डेटा व्याख्या और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं और मतभेद, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा-निर्देश, वक्तव्य - तर्क और धारणा इत्यादि टॉपिक्स से जुड़े सवाल होंगे।
बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय से इंजीनियरिंग ड्रॉइंग्स (प्रोजेक्शन्स, व्यूज, लाइन, जियोमेट्रिक फिगर्स, सिम्बोलिक रीप्रेजेंटेशन), यूनिट्स, मापन, मास वजन और घनत्व, कार्य शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, गर्मी और तापमान, मूल बिजली, लीवर और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, आईटी साक्षरता आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
गणित विषय से जिन टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे उनमें संख्या प्रणाली, बोडामा, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मासिक धर्म, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और परिसर ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी शामिल होंगे।
इसे पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, OBC उम्मीदवारों को 30%, SC उम्मीदवारों को 30% और ST उम्मीदवारों को 25% मार्क्स हासिल करने होंगे। इस पासिंग परसेंटेज से दिव्यांग उम्मीदवारों को 2 फीसदी की रियायत मिलेगी।
पहले चरण का CBT पास करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण का CBT देंगे। यह परीक्षा दो हिस्सों में, Part A और Part B में विभाजित होगा। Part A के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं Part B में 75 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60 मिनट का समय होगा।
ALP-Technicians के लिए पहले चरण के सीबीटी में 75 प्रश्नों का पश्न पत्र था। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिला था। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए 80 मिनट का समय मिला था। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत जवब के 1/3 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा के लिए तैयारी सभी करते हैं। पर उसके साथ समय का प्रबंधन भी बेहद जरूरी है। साथ ही कम वक्त में पेपर सॉल्व करने की कला भी आनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं परीक्षा के लिए कुछ अहम टिप्स। 1- अधिक से अधिक सवालों को हल करने का प्रयास करें। 2- सबसे पहले उन सवालों को हल करें, जिनके जवाब आपको आते हैं। 3- पेपर हल करने के बाद एक बार सरसरी निगाह अपने उत्तरों पर जरूर मार लें। 4- प्रैक्टिस के दौरान अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का आकलन जरूर करें। 5- सॉल्व पेपर्स में प्रश्नों के जवाबों के लिए दिए गए उत्तर का कारण भी समझें।
ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन आरआरबी कराएगा। परीक्षा केंद्र पर उस दौरान अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाने दिया जाएगा। इनमें मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटुथ वाले उपकरण व कैलकुलेटर शामिल हैं। केंद्र पर इसके अलावा धातु के कड़े, चूड़ियां, बेल्ट और ब्रेसलेट आदि भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट देंगे। यह टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी और 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। RRB Group D लेवल 1 पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 18000 रुपये होगा।
RRB Group D CPC पे मेट्रिक्स लेवल-1, में 62,907 पदों पर भर्ती होनी है। पदों पर भर्ती CBT और फिजिकल टेस्ट यानी PET के आधार पर की जाएगी। CBT के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा सिलेबस 10वीं के गणित और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार PET यानी फिजिकल टेस्ट देंगे।
RRB Group D लेवल 1 की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे। इनमें गणित खंड से 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल साइंस से 25 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न होंगे।
नोटिफिकेशन CEN 01/2018 में असिस्टेंट लोको पायलेट (ALP) के 17,673 पदों पर और Technicians के 8,829 पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ था। वहीं 1 अगस्त 2018 को RRB ने पदों की संख्या 60 हजार तक बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।
भारतीय रेलवे ने फरवरी 2018 में ALP और Technicians भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन CEN 01/2018 में 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की बात कही गई थी।
RRB Group C में ALP और Technicians के लगभग 60 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए परीक्षाएं 9 अगस्त से 4 सितंबर 2018 के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 अगस्त को जारी किए गए थे। परीक्षाएं 31 अगस्त को समाप्त होनी थी लेकिन केरल में बाढ़ के कारण परीक्षा की तारीख 4 सितंबर तक बढ़ानी पड़ी थी।
उत्तर कुंजी चेक करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए आप किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध "Click here for objection tracker for the candidates appeared in 1st stage CBT for the post of ALP & Technicians under CEN 01/2018." के लिंक पर क्लिक करें। महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश पढ़ें और फिर "Login to raise objection" के बटन पर क्लिक करें। लॉगइन करने के बाद आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।