रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। CEN No. 07/2025 के तहत CBT 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) और परीक्षा तिथि (एग्जाम डेट) की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 सिटी स्लिप का लिंक क्षेत्रीय वेबसाइट्स जैसे rrbcdg.gov.in पर भी एक्टिव किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लॉगिन कर अपनी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन तारीखों पर होगी CBT 1 परीक्षा
RRB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार CBT 1 परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं।
7 मई 2026
8 मई 2026
9 मई 2026
13 जून 2026
14 जून 2026
16 जून 2026
17 जून 2026
18 जून 2026
19 जून 2026
20 जून 2026
21 जून 2026
Admit Card कब जारी होगा?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ई-कॉल लैटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Aadhaar आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की Aadhaar-linked biometric authentication की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को जो दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी होगा उसमें मूल आधार कार्ड या वैध ई-आधार का प्रिंटआउट है। RRB ने कहा है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक हो, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुराने बायोमेट्रिक डेटा वाले उम्मीदवार ध्यान दें
यदि किसी उम्मीदवार का आधार बायोमेट्रिक डेटा 15 वर्ष की उम्र से पहले दर्ज किया गया था, तो उन्हें इसे अपडेट कराने की सलाह दी गई है। इससे परीक्षा केंद्र पर सत्यापन प्रक्रिया आसान होगी।
हेल्पडेस्क नंबर जारी
उम्मीदवारों की सहायता के लिए RRB ने हेल्पडेस्क नंबर 9513166169 जारी किया है, उम्मीदवार सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से 6 बजे तक अपनी समस्याओं के लिए संपर्क कर सकते हैं।
RRB NTPC UG Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “RRB NTPC UG Exam City Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉगिन कर परीक्षा शहर और एग्जाम डेट देखें।
स्टेप 5. भविष्य के लिए City Slip डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
