रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC UG 2026 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरआरबी की ओर से यह प्रवेश पत्र 04 मई 2026, सोमवार को जारी किए गए। 07 मई से शुरू होने वाली एनटीपीसी यूजी परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट rbapply.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। CBT-1 एग्जाम में बैठने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब-कब होगा एग्जाम?
बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 7 मई से लेकर 21 जून तक चलेगी। इस दौरान यह परीक्षा 7, 8, 9, 13 और 14 मई को आयोजित होगी। इसके बाद 16 और 21 जून को पेपर होगा। हर एग्जाम के एडमिट कार्ड 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभी कैंडिडेट 07 मई के एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवार अपने एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में इसके अलावा एग्जाम की तारीख, टाइम और एग्जाम से जुड़े अहम दिशानिर्देश मिलेंगे।
हर दिन तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा ऊपर दी गई तारीखों में आयोजित होगी। इन दिनों में यह एग्जाम हर दिन 3 शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट में यह परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 12:45 बजे से लेकर दोपहर 2:15 बजे तक और तीसरी शिफ्ट में यह परीक्षा शाम 4:30 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
कैसे डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड?
स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: दिए गए RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (12th लेवल) एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव (CEN 07/2025) पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना RRB रीजन चुनें (जैसे RRB मुंबई, RRB पटना, RRB इलाहाबाद, या अन्य)।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल डालें।
स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 6: भविष्य के लिए हॉल टिकट के कुछ प्रिंटआउट ले लें।
