रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय रेलवे में कुल 3,548 पदों को भरा जाएगा। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

RRB NTPC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

रेलवे की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरने, फीस जमा करने और आवेदन में सुधार की तारीखों का ध्यान रखना चाहिए।

RRB NTPC Vacancy 2026: किस पद पर कितनी भर्तियां?

इस भर्ती में चार श्रेणियों के पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदों के लिए निकाली गई हैं। पदवार वैकेंसी का विवरण नीचे देख सकते हैं।

RRB NTPC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य शर्तों को भी पूरा करना होगा। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता से जुड़ी अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले CEN 06/2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ना जरूरी है।

RRB NTPC Age Limit 2026: आयु सीमा कितनी है?

इस भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RRB NTPC Salary 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे की NTPC ग्रेजुएट भर्ती में पद के अनुसार शुरुआती बेसिक सैलरी अलग-अलग है। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर का पद पे लेवल 6 में आता है, जबकि बाकी तीन अधिसूचित पद पे लेवल 5 के अंतर्गत हैं।

RRB NTPC Selection Process 2026: चयन कैसे होगा?

NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं।

पहला चरण- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1): प्रारंभिक परीक्षा।

दूसरा चरण- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2): अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की परीक्षा।

तीसरा चरण- दस्तावेज सत्यापन: पात्रता और प्रमाणपत्रों की जांच।

चौथा चरण- मेडिकल परीक्षण: संबंधित पद के निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार।

RRB NTPC Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें?

रेलवे NTPC भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 या CEN 06/2026 से संबंधित लिंक खोलें।

स्टेप 3. निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।

स्टेप 4.आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।

स्टेप 5. निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6. लागू परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7. फॉर्म में भरी गई जानकारी की जांच करके आवेदन सबमिट कर दें।

स्टेप 8. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।