रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 15 जुलाई 2026 को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 आंसर-की 2026 (NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 10 जुलाई 2026 को आयोजित CBT-II परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 आंसर-की 2026 डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि की सहायता से पोर्टल में लॉगिन कर आंसर-की देख सकते हैं।

RRB NTPC CBT-II Answer Key 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के तहत कुल 5,810 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB NTPC CBT-II Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. अपने संबंधित क्षेत्रीय Railway Recruitment Board (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर Answer Key / CEN Notifications सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “NTPC Graduate Level CBT-II Answer Key 2026” लिंक चुनें।

स्टेप 4. अपना Registration Number/Enrollment Number और Date of Birth दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर आपकी Answer Key और Response Sheet दिखाई देगी।

स्टेप 6. Answer Key डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए गए चरणों के आधार पर किया जाएगा।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-I)

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-II)

स्किल टेस्ट/ टाइपिंग टेस्ट/एप्टिट्यूड टेस्ट (पद के अनुसार)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जामिनेशन

आंसर-की जारी होने के बाद क्या करें ?

आंसर-की चेक और डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंक का अनुमान लगाएं। यदि रेलवे भर्ती बोर्ड आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराता है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।