रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2025 के तहत आयोजित आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के कुल 5,810 पदों पर भर्ती की जाएगी।
CBT 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
सीबीटी 1 परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आरआरबी द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
इन जोन के लिए जारी हुआ रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कई क्षेत्रीय जोनों के लिए NTPC Graduate CBT 1 परिणाम जारी किए हैं। इनमें प्रमुख चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, अजमेर, बिलासपुर, भोपाल, जम्मू एवं श्रीनगर, मुंबई , सिलीगुड़ी, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़, रांची प्रमुख रूप से शामिल हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित RRB जोन की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Cut Off 2026 भी जारी
RRB ने CBT 1 परीक्षा के साथ विभिन्न श्रेणियों और क्षेत्रों के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। कट-ऑफ तैयार करते समय कुल रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन जैसे कारकों को ध्यान में रखा गया है। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल करने में सफल रहे हैं, उन्हें CBT 2 परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
RRB NTPC Graduate Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “CEN 06/2025” भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. “RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2026” लिंक खोलें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF दिखाई देगा।
स्टेप 5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 6. यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।
स्टेप 7. रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
आगे क्या होगा?
सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवारों को अब CBT 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। CBT 2 के बाद संबंधित पदों के अनुसार स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। CBT 2 परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की जाएगी।
