रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 19 मार्च को होने वाली आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड रविवार (15 मार्च 2026) को जारी कर दिया। वैसे यह एग्जाम 16 मार्च से शुरू हो रहा है जिसमें 40 लाख से अधिक कैंडिडेट्स उपस्थित होने वाले हैं। 16-18 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी कर दिया गया था।

कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

19 मार्च को होने वाले पेपर में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB पोर्टल से भी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 19 मार्च के बाद यह पेपर 22 मार्च को होगा जिसके एडमिट कार्ड 18 मार्च को जारी होंगे।

CTET 2026: सीटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन, अप्रैल फर्स्ट वीक में आ सकता है रिजल्ट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

स्टेप 1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 5. सभी विवरण जांचकर PDF डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रेजुएट्स लेवल पर खाली पड़े कुल 5810 रिक्त पदों को भरना है। इनमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट, चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर और ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।
RRB NTPC CBT 1 एग्जाम पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके विषय और प्रश्नों की संख्या इस प्रकार है।

विषयप्रश्न
जनरल अवेयरनेस40
गणित30
रीजनिंग30
कुल समय:90 मिनट
PwBD उम्मीदवारों के लिए120 मिनट
नेगेटिव मार्किंगहर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटेंगे

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इस सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण सीबीटी 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी 2 में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए जाएंगे उको इस भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन के योग्य माना जाएगा। नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों चयन अंतिम मेरिट के आधार पर किया जाएगा।