RRB NTPC Admit Card 2019: आरआरबी एनटीपीसी के एडमिट कार्ड जल्द, ये है डाउनलोड करने का तरीका
RRB Railway NTPC Admit Card 2019 Date: सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही कैंडिडेट्स को नौकरी दी जाएगी।

Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही नॉन टेक्निकल के 35,277 खाली पदों को भरने के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। इसके लिए कैंडिडेट्स ने पहले ही indianrailways.gov.in समेत अलग अलग वेबसाइट्स पर रजिस्टर किया था। इसके लिए कैंडिडेट्स को एग्जाम देना होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसके बाद सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही कैंडिडेट्स को नौकरी दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड: सबसे पहले अपने क्षेत्र की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा। अब आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब यहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी। लॉगिन डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर देना है। अब सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने स्क्रीन पर होगा। अब आप इसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। यहां क्लिक करके आप चेक कर सकते हैं कि रेलवे में और किन पदों पर आपके लिए नौकरी निकली हैं।
Sarkari Naukri-Result 2019: अकाउंटेंट, स्टेनो, क्लर्क समेत कई अन्य पदों पर वैकेंसी
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।