रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई 2026 सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीईएन 05/2025 भर्ती के तहत आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर विज्ञापन परिणाम की जांच कर सकते हैं। यह रिजल्ट जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) और रासायनिक और धातुकर्म सहायक (सीएमए) के लिए जारी किया गया है।

RRB द्वारा CBT 1 में सफल उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची PDF फॉर्मेट में अपलोड की गई है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस सूची में शामिल है, वे अब CBT 2 परीक्षा में शामिल होंगे।

कब हुई थी RRB JE CBT 1 परीक्षा?

आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1 में प्रदर्शन और आवेदन के दौरान भरी गई पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगा आरक्षण का लाभ

आरआरबी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार OBC-NCL, SC, ST, EWS, PwBD और Ex-servicemen श्रेणी के उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में भी आरक्षण का लाभ मिलता रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अंतिम शॉर्टलिस्टिंग CBT 2 परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगी।

RRB JE Result 2026 ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले अपनी संबंधित regional RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “RRB JE CBT 1 Result 2026” या “CEN 05/2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 4. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 5. रिजल्ट PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें।

स्कोरकार्ड और आंसर-की भी देख सकेंगे

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, क्वालिफाइंग स्टेटस, प्रश्नपत्र और आधिकारिक आंसर-की भी देख सकते हैं।

कब होगी सीबीटी 2 परीक्षा?

आरआरबी ने फिलहाल सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख जारी नहीं की है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा कार्यक्रम जल्द अलग से जारी किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

फर्जीवाड़े से सावधान रहने की सलाह

आरआरबी ने उम्मीदवारों को दलालों और नौकरी दिलाने के फर्जी दावों से सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित और पूरी तरह मेरिट पर आधारित है।