RRB Group D Result 2018 Date: नतीजे आएंगे जल्द, ये है आपत्ति दर्ज कराने की डेडलाइन
RRB Railway Group D Result 2018-2019 Date: बोर्ड की साइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए एक लिंक सक्रिय किया गया है जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

RRB Group D Result 2018-2019 Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के नतीजे फरवरी, 2019 के मध्य में जारी करेगा। आरआरबी के कार्यकारी निदेशक अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, “आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के परिणाम फरवरी के मध्य में आएंगे।” स्पष्ट तारीख के बारे में पूछा गया तो वह बोले- 13 फरवरी को नतीजे आएंगे।
इससे पहले, आरआरबी ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। आंसर-की को लेकर कोई शंका है तो उस संबंध में 10 दिनों के भीतर आपत्तियां दी जा सकती हैं। अभ्यर्थियों को इसके लिए आरआरबी की मुख्य साइट व अन्य क्षेत्रीय वेबसाइट्स की मदद लेनी होगी। लेटेस्ट गाइडलाइंस के मुताबिक, प्रतिभागियों को अपनी आपत्तियां सिर्फ अंग्रेजी में दर्ज करानी होगी। इसके अलावा, आपत्ति दर्ज कराने की फीस तभी वापस होगी, जब प्रतिभागी का दिया गया जवाब पैनल को सही लगेगा। आरआरबी आपत्तियों की जांच के लिए एक पैनल बनाता है।
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट फरवरी में आने की उम्मीद है। बता दें कि कुल 1 करोड़ 89 लाख लोगों ने ग्रुप डी रिक्रूटमेंट परीक्षा में हिस्सा लिया था। ये परीक्षाएं 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक हुई थीं।
RRB ALP, technician group D: इन वेबसाइट्स पर आंसर की करें चेक
RRB Guwahati (rrbguwahati.gov.in)
RRB Jammu (rrbjammu.nic.in)
RRB Kolkata (rrbkolkata.gov.in)
RRB Malda (rrbmalda.gov.in)
RRB Mumbai (rrbmumbai.gov.in)
RRB Muzaffarpur (rrbmuzaffarpur.gov.in)
RRB Patna (rrbpatna.gov.in)
RRB Ranchi (rrbranchi.gov.in)
RRB Secunderabad (rrbsecunderabad.nic.in)
RRB Ahmedabad (rrbahmedabad.gov.in)
RRB Ajmer (rrbajmer.gov.in)
RRB Allahabad (rrbald.gov.in)
RRB Bangalore (rrbbnc.gov.in)
RRB Bhopal (rrbbpl.nic.in)
RRB Bhubaneshwar (rrrbbbs.gov.in)
RRB Bilaspur (rrbbilaspur.gov.in)
RRB Chandigarh (rrbcdg.gov.in)
RRB Chennai (rrbchennai.gov.in)
RRB Gorakhpur (rrbguwahati.gov.in)
RRB Siliguri (rrbsiliguri.org)
RRB Thiruvananthapuram (rrbthiruvananthapuram.gov.in)
लेटेस्ट गाइडलाइंस के मुताबिक, प्रतिभागियों को अपनी आपत्तियां सिर्फ अंग्रेजी में दर्ज करानी होगी। इसके अलावा, आपत्ति दर्ज कराने की फीस तभी वापस होगी, जब प्रतिभागी का दिया गया जवाब पैनल को सही लगेगा। आरआरबी आपत्तियों की जांच के लिए एक पैनल बनाता है।
प्रतिभागियों को चाहिए कि वे आसंर डाउनलोड करके ध्यान से चेक करें। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उन्हें संबंधित सबूत के साथ उसे आरआरबी की वेबसाइट पर सब्मिट करना होगा। प्रतिभागियों को ऐसा तयशुदा डेडलाइन में ही करना होगा।
Railway Recruitment Board (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए 11 जनवरी शुक्रवार को आंसर की जारी कर दिए थे। आंसर की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा केंद्रीय वेबसाइट indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा, आपत्ति दर्ज कराने का लिंक भी उपलब्ध है।
एएलपी, तकनीशियन भर्ती परीक्षा के पहले चरण सीबीटी के परिणाम नवंबर 2018 में आ गए थे, लेकिन कई उम्मीदवारों ने आंसर की पर आपत्तियां जताई थीं।
अंत में आपको अपत्ति करने के लिए शुल्क चुकाना होगा, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकेगा। बगैर फीस के दी जाने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आरआरबी अपने काम के लिए कभी किसी एजेंट या फिर कोचिंग केंद्र की नियुक्ति नहीं करता। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे सिर्फ आरआरबी की आधिकारिक साइट्स और अखबारों/रोजगार समाचार में दिए गए विज्ञापन पर ही विश्वास करें।
अगर आरआरबी में कोई आपको नौकरी दिलाने की बात कहता है, तो जरा सावधान रहें। बोर्ड इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी कर चुका है, जिसमें उसने नौकरी के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े, दलालों और जॉब रैकेटियर्स की कारस्तानी को लेकर चेताया है। आरआरबी के मुताबिक, उसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है, जिसमें मेरिट के आधार अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।
आंसर-की जारी करने के बाद आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द से जल्द जारी करने की कोशिशों में इन दिनों जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, 13 फरवरी को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 62,907 भर्तियों के लिए लगभग देश भर से 1.90 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए थे। परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर 2018 के बीच हुई थी।
जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था वह अपने क्षेत्र की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार आंसर की में कोई गलती मिलती है तो उन्हें बोर्ड द्वारा आपत्ति दर्ज करने की भी मौका दिया गया है।
आरआरबी आंसर-की लेकर दी जाने वाली आपत्तियों के लिए अभ्यर्थियों को केवल 10 दिनों का समय ही मिलेगा। आपत्तियां देने का आखिरी दिन 17 जनवरी, 2019 है। आपत्तियां, आरआरबी की मुख्य व क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर दी जा सकती हैं।
आरआरबी एएलपी, टेक्नीशियन भर्ती के दूसरे चरण की परक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच होगी। आरआरबी के मुताबिक, परीक्षा से चार दिन पूर्व ई-कॉल लेटर जारी कर दिया जाएगा। उसमें परीक्षा केंद्र, रोल नंबर आदि जानकारियां होंगी। ई-कॉल लेटर के आधार पर ही परीक्षा में बैठने को मिलेगा।"
RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.in)
RRB Jammu (www.rrbjammu.nic.in)
RRB Kolkata (www.rrbkolkata.gov.in)
RRB Malda (www.rrbmalda.gov.in)
RRB Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in)
RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.in)
RRB Jammu (www.rrbjammu.nic.in)
RRB Kolkata (www.rrbkolkata.gov.in)
RRB Malda (www.rrbmalda.gov.in)
RRB Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in)
RRB Muzaffarpur (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
RRB Patna (www.rrbpatna.gov.in)
RRB Ranchi (rrbranchi.gov.in)
RRB Secunderabad (rrbsecunderabad.nic.in)
RRB Ahmedabad (www.rrbahmedabad.gov.in)
RRB Ajmer (rrbajmer.gov.in)
RRB Allahabad (rrbald.gov.in)
RRB Bangalore (rrbbnc.gov.in)
RRB Bhopal (www.rrbbpl.nic.in)
RRB Bhubaneshwar (www.rrbbbs.gov.in)
RRB Bilaspur (www.rrbbilaspur.gov.in)
RRB Chandigarh (www.rrbcdg.gov.in)
RRB Chennai (www.rrbchennai.gov.in)
RRB Gorakhpur (www.rrbguwahati.gov.in)
RRB Siliguri (www.rrbsiliguri.org)
आंसर-की को लेकर आपत्तियां देने की आखिरी तारीख 19 जनवरी, 2019 है। इन्हें आरआरबी की मुख्य साइट व क्षेत्रीय वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। अगर आपको आंसर-की को लेकर कोई शंका तो आप आरआरबी की साइट पर जाकर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार, आपत्तियां दर्ज करा दें। लेकिन इस संबंध में नियम-शर्तों को ढंग से पढ़ लें। अन्यथा आपकी आपत्ति पर बोर्ड विचार नहीं करेगा।
आरआरबी की ग्रुप डी के 62,907 पदों के लिए देश भर से लगभग 1.90 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था। यह परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर 2018 के बीच चली थी।
आपत्ति जताने को लेकर अभ्यर्थी को कुछ शुल्क भी चुकाना पड़ेगा। हालांकि, यह रकम वापस मिल जाती है। पर रिफंड तभी होता है, जब अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है। अगर वह गलत निकलती है, तब रकम रिफंड नहीं होगी।
नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अभ्यर्थी को आपत्ति सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही देनी होगी। अगर वह उसे किसी अन्य भाषा में देगा, तो वह अमान्य होगी। बोर्ड उस पर विचार नहीं करेगा।
बोर्ड की साइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए एक लिंक सक्रिय किया गया है जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। जांच के बाद अगर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति गलत पाई जाती है तो यह शुल्क रिफंड नहीं किया जाएगा। वहीं अगर आपत्ति स्वीकार कर ली जाती है तो फीस रिफंड हो जाएगी। बता दें कि आपत्ति केवल अंग्रेजी भाषा में ही दर्ज की जा सकती है।
1- सबसे पहले ध्यानपूर्वक आंसर-की चेक करें। क्वेस्चन आईडी लिखें, जिस पर आपत्ति जतानी हो।
2- आरआरबी की क्षेत्रीय साइट्स पर आपत्ति जताने वाले सेक्शन पर जाएं। सूची में क्वेस्चन आईडी चुनें।
3- अगर गलत आंसर-की को लेकर आपत्ति जतानी है, तब आपको चार आईडी के विकल्प में एक चुनना होगा। इसी तरह अन्य चीजों को लेकर भी आपत्ति दाखिल करें।
4- टिप- बेहतर होगा कि आप पहले ही तय कर लें कि आपको कितने सवालों को लेकर आपत्तियां जतानी हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आसानी होगी।
5- अंत में आपको इसके लिए शुल्क चुकाना होगा, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकेगा। बगैर फीस के दी जाने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने शुक्रवार 11 जनवरी को ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसका रिजल्ट 13 फरवरी को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे उत्तर आधारित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
महिला उम्मीदवारों के लिए एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। पांच मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा था कि भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा।
इस परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा होगी। इसके बाद पीईटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
रेलवे ग्रुप डी सीबीटी में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा में बुलाया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए पीईटी की शर्तें-- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।- चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
ग्रुप डी की लेवल 1 CBT परीक्षा की उत्तर कुंजी कुछ दिन पहले ही जारी हो गई है। उम्मीदवार अपने आरआरबी की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है।
महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, 8 किलोमीटर से ज्यादा पर माइलेज भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, अवकाश के मामले में मुआवजा, नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता, निर्धारित वाहन भत्ता, ओवरटाइम भत्ता
रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारियों को 18,000 रुपये शुरुआती वेतन के साथ 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रुप सी कैटिगरी में प्रमोशन मिल सकता है।
RRB ALP, Technician 2nd Stage Admit Card, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि 64,371 पदों पर चयन के लिए ये आखिरी कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा होनी है। दूसरे स्टेज की परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है।
आंसर की के बाद आरआरबी में आपत्ति दर्ज कराकर अपने नंबर बढ़वा सकते हैं हालांकि आपकी आपत्ति सही होनी चाहिए और आरआरबी को आपके द्वारा प्रूफ दिया जाना चाहिए। आपत्ति मिलने के बाद एक पैनल उस पर विचार करेगा।
आपत्तियां 19 जनवरी, 2019 तक रात को 11 बजकर 59 मिनट तक दर्ज कराई जा सकती हैं। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 1.89 करोड़ अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे जो 17 सितंबर से 17 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या रीजनल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर RRB Group D Answer Key 2018 and link for raising objection के लिंक पर क्लिक करें। अब आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आपत्ति जताए जाने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। आप जितने प्रश्नों पर आपत्ति जताएंगे, उतनी पेमेंट करनी होगी। जैसे चार प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताएंगे तो 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
आरआरबी द्वारा हर बार आपत्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल गठित किया जाता है और यदि प्रश्न स्वीकार किए जाते हैं तो अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट रीजनल वेबसाइट आरआरबी मुंबई, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी अजमेर, आरआरबी बेंगलुरु, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी भोपाल, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी सिकंदराबाद पर जारी होगा। इसके अलावा आरआरबी रांची, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी जम्मू, आरआरबी गोरखपुर, आरआरबी मालदा में भी जारी होगा।
आरआरबी एएलपी व टेक्नीशियन के लिए सेकेंड स्टेज मॉक टेस्ट के लिए लिंक एक्टिवेट हो गया है जबकि RRB ALP Technician stage 2 के एडमिट कार्ड इस सप्ताह रिलीज कर दिए जाएंगे।रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 21 जनवरी से ली जाने वाली सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन लाइन परीक्षा के अभ्यर्थियों को मॉक लिंक की जरूरत होगी। आरआरबी की वेबसाइट http://www.rrbajmer.gov.in पर क्लिक कर अभ्यर्थी मॉक लिंक देख सकेंगे।
रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही पद पर हो रही भर्ती के लिए रेलवे को भारी भरकम आवेदन पत्र मिले हैं। सिपाही के कुल 8619 पद हैं लेकिन रेलवे को इन पदों के लिए ही 59 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। यही हालत सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भी है।
आरआरबी की तरफ से रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जिन कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है उन्हें इससे थोड़ी राहत मिलेगी कि रिजल्ट 13 फरवरी को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित करने की तारीख की जानकारी आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने दी।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के पदों के लिए सितंबर-दिसंबर 2018 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन कराया था। परीक्षा का परिणाम 13 फरवरी को आएगा। इस बात की पुष्टि रेलवे अधिकारी अंगराज मोहन ने की थी। रिजल्ट आने के बाद उसे आरआरबी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा।
आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 13 फरवरी को आएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति के लिए भुगतान किया गया शुल्क तभी वापस किया जाएगा जब उनका जवाब पैनल द्वारा सही पाया जाएगा।
इस परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा होगी। इसके बाद पीईटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
यदि अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियां गलत पायी जाती है तो फीस के रूप में जमा किए गए उनके पैसे वापस नहीं होंगे।
अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियां यदि सही पायी जाती है तो उनके द्वारा फीस के रूप में जमा किए गए पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
प्रत्येक आपत्ति अभ्यर्थी को 50 रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का समाधान होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट के फरवरी में आने की उम्मीद है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी
परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा, जिसकी तारीख बाद में जारी की जाएगी।
आंसर जारी हो चुकी है और आंसर पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक सोमवार आज शाम 5 बजे ऐक्टिवेट हो चुका है। आवेदक 19 जनवरी रात 11.59 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी
आरआरबी द्वारा हाल ही में दी गई सूचना के अनुसार, ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होंगे। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आरआरबी ने एक अधिकारी ने बताया कि ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक आने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।
रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी परीक्षाओं के परिणाम 13 फरवरी को जारी करेगा। indian express से बात करते हुए, आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने कहा, “आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परिणाम 13 फरवरी को जारी किए जाएंगे। परिणाम निर्धारित तिथि पर आधी रात से पहले सभी क्षेत्र आधारित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे।”