आरआरबी ग्रुप D लेवल-1 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अगले 3-4 दिन के अंदर परिणाम की घोषणा कर सकता है। यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस पीडीएफ फाइल में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के रोल नंबर दिए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अगले राउंड के लिए क्वालीफाई भी होंगे जो कि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा।

कैटेगिरी वाइज कटऑफ भी होगी जारी

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ ही कैंडिडेट अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें प्राप्तांक, क्वालिफाइंग स्टेटस और दूसरी जरूरी डिटेल्स होंगी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा।

कर्नाटक में 10वीं बोर्ड एग्जाम के शेड्यूल में फिर हो सकता है बदलाव, 2 अप्रैल वाले पेपर को लेकर स्टूडेंट्स ने जताई चिंता

कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

भारतीय रेलवे में लेवल-1 पोस्ट की भर्ती के लिए RRB ग्रुप D 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक हुआ था। इस परीक्षा में 1.80 लाख के करीब कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। इस भर्ती अभियान के जरिए उम्मीदवारों को ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन समेत कई टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पोस्ट जैसे रोल के अपॉइंट किया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत कुल 32,438 वैकेंसी नोटिफाई की गई हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या होगा?

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में क्वालिफाई करेंगे उन्हें सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान का अगला चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) है। इस स्टेज में कैंडिडेट को तय समय में खास रनिंग टास्क सहित तय फिजिकल स्टैंडर्ड को पूरा करना होगा। जो कैंडिडेट PET क्लियर करेंगे। उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी प्रूफ और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने होंगे।