रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। भारतीय रेलवे में लेवल-1 पोस्ट की भर्ती के लिए 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जो भी कैंडिडेट शामिल हुए थे वह इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा। यह रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस पीडीएफ फाइल में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट के रोल नंबर दिए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अगले राउंड के लिए क्वालीफाई भी होंगे जो कि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा।
कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के पहले सप्ताह में यह रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही कैंडिडेट अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें प्राप्तांक, क्वालिफाइंग स्टेटस और दूसरी जरूरी डिटेल्स होंगी।
RRB Group D Result 2026: Live Updates
संभावित कटऑफ
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड रिजल्ट के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। संभावित कटऑफ की बात करें तो कट-ऑफ मार्क्स जोन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सेफ स्कोर के लिए लगभग 72 से 80+ मार्क्स चाहिए होंगे। कटऑफ मार्क्स की पीडीएफ फाइल रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी।
1 करोड़ से अधिक कैंडिडेट ने दी थी परीक्षा?
भारतीय रेलवे में लेवल-1 पोस्ट की भर्ती के लिए RRB ग्रुप D 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक हुआ था। इस परीक्षा में 1.80 लाख के करीब कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। इस भर्ती अभियान के जरिए उम्मीदवारों को ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन समेत कई टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पोस्ट जैसे रोल के अपॉइंट किया जाएगा। इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत कुल 32,438 वैकेंसी नोटिफाई की गई हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या है आगे की प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के बाद जो कैंडिडेट कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में क्वालिफाई करेंगे उन्हें सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान का अगला चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) है। इस स्टेज में कैंडिडेट को तय समय में खास रनिंग टास्क सहित तय फिजिकल स्टैंडर्ड को पूरा करना होगा। जो कैंडिडेट PET क्लियर करेंगे। उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी प्रूफ और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने होंगे।
