RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में ग्रुप डी की कुल 22,195 रिक्तियों के चल रही आवेदन प्रक्रिया को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आगे बढ़ा दिया है। दरअसल, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज (2 मार्च 2026) अंतिम तिथि, लेकिन आरआरबी ने अब इसे आगे बढ़ाकर 9 मार्च कर दिया है। इसका मतलब है कि जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया था वह नई डेडलाइन (9 मार्च) तक ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 7th CPC पे मैट्रिक्स के लेवल 1 में अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती के लिए CEN नंबर 09/2025 के तहत ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। 31 जनवरी 2026 को पब्लिश किए गए इस भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप D के 22,195 खाली पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसमें ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, विभिन्न विभागों में असिस्टेंट पद शामिल हैं और ये सभी पद अलग-विभागों में भरे जाएंगे।

CBSE Class 10th Hindi Paper 2026: छात्रों को मुश्किल लगा हिंदी का पेपर, टीचर्स ने कहा- सिलेबस और पैटर्न पर ही था एग्जाम

11 मार्च तक पेमेंट करने का मिलेगा ऑप्शन

आरआरबी ने डेडलाइन को आगे बढ़ाने संबंधी अधिसूचना में कहा है कि कैंडिडेट अब इस भर्ती के लिए 9 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जमा किए गए एप्लीकेशन के लिए एप्लीकेशन फीस के पेमेंट की आखिरी तारीख 4 मार्च, 2026 (23:59 बजे) से आगे बढ़ाकर 11 मार्च, 2026 (23:59 बजे) कर दी गई है।

इसके अलावा बोर्ड ने करेक्शन विंडो के शेड्यूल में भी चेंज किया है। एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव के लिए करेक्शन विंडो 12 मार्च से 21 मार्च तक खुली रहेगी। इससे पहले करेक्शन विंडो की डेडलाइन 5 मार्च से 14 मार्च तक थी।

RRB Group D Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया

आरआबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को चार चरणों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

मेडिकल टेस्ट