RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आज 22,195 लेवल-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आज रात तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आरआरबी की इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न जोन और यूनिट्स में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं और अंतिम तिथि के बाद कोई नया पंजीकरण स्वीकार नहीं होगा।
RRB Group D Vacancy 2026: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22,195 लेवल-1 पद भरे जाएंगे, जिसमें ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, विभिन्न विभागों में असिस्टेंट पद शामिल हैं और ये सभी पद अलग-विभागों में भरे जाएंगे।
RRB Group D Eligibility 2026: योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास या संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी प्रमाणपत्रों से मेल खाती हो।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
RRB Group D Application Fee 2026: आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी वर्ग: 500 रुपये
सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
SC/ST/PwBD/महिला/अल्पसंख्यक/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 250 रुपये
परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि अलग से घोषित की जाएगी। साथ ही सीमित अवधि के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार संशोधन शुल्क देकर कुछ विवरण सुधार सकेंगे।
RRB Group D Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया
आरआबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को चार चरणों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
मेडिकल परीक्षण
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए समय-समय पर RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
RRB Group D Recruitment 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “RRB Group D Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नया पंजीकरण (New Registration) करें।
स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6. फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
