Railway Group D Admit Card 2018: ये हैं ग्रुप डी परीक्षा से जुड़ी 10 महीन बातें, यहां जानें!
RRB Group D Admit Card 2018: अगर इंटरनेट और RRB की साइट्स पर एग्जाम डिटेल्स खोजने में आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती है, तो ये खबर आपको थोड़ा राहत दे सकती है।

RRB Group D Admit Card 2018: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) के ग्रुप डी से जुड़ी भर्ती परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। समय-समय पर इससे जुड़ी जानकारियां और नोटिफिकेशन भी आते हैं। लेकिन कुछ अंतरात पर जानकारियां मिलने से अभ्यर्थी थोड़ा परेशान होते हैं। उन्हें परीक्षा संबंधी जानकारियों के लिए इंटरनेट और आरआरबी की साइट्स पर डिटेल्स खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में यह खबर आपको थोड़ा राहत दे सकती है। जानिए परीक्षा से जुड़ी ये महीन बातें, जो शायद ही आपको पता हों।
– आरआरबी ने 17 दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं के लिए आज अपनी साइट पर अहम जानकारियां जारी की हैं, जिसमें परीक्षा की तारीख, पाली और शहर का नाम शामिल है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉग इन कर ये जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
RRB Group D Admit Card 2018, Exam Date, Center, City Details: Check Here
– आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। मसलन परीक्षा 29 अक्टूबर को है, तो उसका एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को जारी होगा। एडमिट कार्ड आरआरबी की साइट और क्षेत्रीय वेबसाइट्स से डाउनलोड किया जा सकेगा।
– कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?: RRB की वेबसाइट पर जाएं। एडमिट कार्ड वाला लिंक खोलें। फिर रजिस्ट्रेशन आईजी, यूजर पासवर्ड और कैप्चा इमेज की मदद से लॉग इन करें। अगले पेज पर आपको एडमिट कार्ड व बाकी डिटेल्स मिल जाएंगे।
– ग्रुप डी की परीक्षा में मैथ सेक्शन से 25 आएंगे, जबकि जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 प्रश्न होंगे। वहीं, जनरल साइंस और जनरल एवेयरनेस से 25 सवाल पूछे जाएंगे व 20 सवाल करेंट अफेयर्स से होंगे।
RRB ALP, Technician Result 2018 Date: जानिए कब घोषित होंगे ग्रुप C टेक्नीशियन परीक्षा के परिणाम
– आरआरबी की ग्रुप डी वाली नौकरियों के लिए चयन के दौरान अभ्यर्थियों को सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) से भी गुजरना होगा, जो कि परीक्षा के दिन पर अलग-अलग पालियों में होंगे। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, पीसी, सर्वर और जरूरी हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर भी होंगे, ताकि परीक्षा में दिक्कत न हो।
– आरआरबी ने अपनी साइट पर परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ मॉक टेस्ट लिंक भी उपलब्ध कराएं हैं। इन्हें खोलने के लिए साइट पर जाकर Mock Test Link पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारियां भरें और फिर मॉक टेस्ट देना शुरू करें।
– परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर, घड़ी, ब्लूटुथ डिवाइस, कैल्कुलेटर, मेटेलिक वियर्स, चूड़ियां, बेल्ट, ब्रेसलेट आदि ले जाने नहीं दिए जाएंगे। अभ्यर्थी बाएं हाथ पर मेहंदी भी लगाने से बचें, क्योंकि उसके कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में दिक्कत आती है।
– परीक्षा में सवाल हल करने के दौरान विकल्प चुनने के बाद अभ्यर्थी अपने जवाब को ‘सेव’ कर ‘नेक्स्ट’ प्रश्न की ओर बढ़ें।
– अगर आपने जवाब सेव नहीं किया, तो वह गिना नहीं जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी अगर कोई गड़बड़ी या गलत व्यवहार करते हुए पकड़ा गया, तो उसे डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
– परीक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरआरबी आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थियों को उसके जरिए एक मौका दिया जाता है, जिसमें वे अपनी आपत्तियां जता सकते हैं। आरआरबी उसके बाद ही ग्रुप डी के रिजल्ट जारी करेगा।
– आरआरबी की ये क्षेत्रीय साइट्स आएंगी कामः RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna, RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram.