रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप D भर्ती 2025 की सीबीटी 1 परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह इन दिनों प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा क्योंकि आरआरबी जल्द ही इस परीक्षा की आंसर की जारी करने वाला है। 27 नवंबर 2025 से लेकर 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा में जो भी उम्मीदवार उपस्थित हुए थे वह आंसर की जारी होने के बाद अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं और अगर किसी कैंडिडेट को उस आंसर की पर आपत्ति है तो वह भी दर्ज करा सकते हैं।
कब जारी हो सकती है आंसर की?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अभी तक ग्रुप D सीबीटी 1 एग्जाम की आंसर से संबंधित कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है और न ही डेट से जुड़ी कोई जानकारी साझा की है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के आधार पर प्रोविजनल आंसर की फरवरी के आखिर तक जारी होने की उम्मीद है। आमतौर पर आंसर की आखिरी एग्जाम शिफ्ट के कुछ हफ्तों के अंदर पब्लिश हो जाती है।
32 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए आयोजित हुई परीक्षा
रेलवे की यह भर्ती परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक लंबे समय तक चली थी। मौजूदा रिक्रूटमेंट साइकिल के तहत 32,438 लेवल 1 वैकेंसी भरने के लिए यह एग्जाम हुआ था। बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को मैनेज करने के लिए एग्जाम अलग-अलग रीजन में कई फेज में ऑर्गनाइज़ किया गया था, इसलिए आंसर की सभी शिफ्ट पूरी होने के बाद ही जारी की जाती है। प्रोविजनल आंसर की एग्जाम के बाद एक अहम रोल निभाती है क्योंकि यह कैंडिडेट्स को संभावित रिजल्ट का अनुमान लगाने का मौका देती है।
आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स क्या करें?
इस परीक्षा में जो उम्मीदवार उपस्थित हुए थे वह आंसर की जारी होने के बाद सबसे पहले तो उसे डाउनलोड कर लें। उसके बाद आंसर की में दिए गए उत्तरों से अपने रिस्पॉन्स को कंपेयर करें। इसके लिए आपको आंसर की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड करनी होगी। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट में अपने रिस्पॉन्स को मैचिंग करकने के बाद आप मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाएं।
आंसर की पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आंसर की के आधार पर अगर उम्मीदवारों को कोई गलत आंसर मिलता है तो वह उस पर ऑब्जेक्शन भी उठा सकते हैं। आंसर की जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो ओपन हो जाएगी और 2-3 दिन तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। RRB सभी चैलेंज को रिव्यू करेगा फिर एक फाइनल आंसर की जारी करेगा और उसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
