रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट इस वक्त एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 13 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी 9 फरवरी 2026 को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। जिन कैंडिडेट्स ने सीबीटी 1 परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbbbs.gov.in और रीजनल वेबसाइट rrbcdg.gov.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

5 फरवरी को आई थी एग्जाम सिटी स्लिप

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की सीबीटी 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 5 फरवरी को जारी कर दी थी। एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को अपने उस शहर की जानकारी मिल गई जहां उनका एग्जाम सेंटर पड़ेगा। सेंटर से जुड़ी अधिक जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एग्जाम का एडमिट कार्ड कभी भी जारी होने की संभावना है।

राजस्थान में कक्षा 9वीं और 11वीं के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव, अब 5वीं में भी पास होने के लिए लाने होंगे मिनिमम मार्क्स

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?

प्रवेश पत्र जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर रीजनल वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद “CEN 1/2025 – Assistant Loco Pilot (ALP) Admit Card” पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) डालनी होगी।

लॉगिन/सबमिट पर क्लिक करें।

आपका RRB ALP CBT 1 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा।

आगे के लिए कई कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।

इन तारीखों में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि आरआरबी की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की सीबीटी 1 परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 को होगी। परीक्षा का समय 60 मिनट है। पेपर में कुल 75 सवाल 75 मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए 1/3 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। इस भर्ती अभियान से असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 12 अप्रैल को शुरू हुआ और 11 मई, 2025 को खत्म हुआ।