रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 12 जून 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के प्रथम चरण यानी CBT 1 का रिजल्ट और स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आरआरबी ने रिजल्ट को PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जो उम्मीदवार CBT 1 में निर्धारित कटऑफ और न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं, वे अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण CBT 2 में शामिल हो सकेंगे।
10,970 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा यह भर्ती अभियान देशभर में 10,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और CBT 1 परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, CBT 1 परीक्षा में कुल 10,03,719 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब इनमें से सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
कब हुई थी CBT 1 परीक्षा?
RRB ALP CBT 1 परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13, 16,17, 18 फरवरी और 11 मार्च को किया गया था। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था, जिसे अब रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी कर दिया है।
CBT 2 परीक्षा कब होगी?
सीबीटी 1 में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, CBT 2 परीक्षा 12 जुलाई 2026 के बाद आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि परीक्षा तिथि का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
इन क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर जारी हुआ रिजल्ट
RRB ALP CBT 1 Result 2026 निम्नलिखित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्डों की वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर
बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, प्रयागराज, सिलीगुड़ी, सिकंदराबाद और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।
RRB ALP Result 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1. अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “RRB ALP CBT 1 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
स्टेप 4. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
स्टेप 5. स्कोर कार्ड लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 6. स्कोर कार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
CBT 1 में सफल उम्मीदवारों को अब CBT 2 परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। वहीं, जिन उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है, वे अपने स्कोर कार्ड के माध्यम से अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं और आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति बना सकते हैं।
