रेलवे भर्ती बोर्ड यानी रेलवे भर्ती बोर्ड ने लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती CEN-01/2026 जारी की गई है।

RRB ALP Recruitment 2026 Highlights

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी वर्ग: 500 रुपये

एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ एक्स-सर्विसमेन:250 रुपये

भुगतान का माध्यम- उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट आदि प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया जा सकता है।

RRB ALP Age Limit 2026

आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आरआरबी एएलबी भर्ती 2026: श्रेणीवार विवरण

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 पात्रता मानदंड

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताओं में से कोई एक होना जरूरी है:

10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा / इंजीनियरिंग डिग्री

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जोन-वाइज पात्रता की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांच लें।

आरआरबी एएलपी 2026 चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी:

सीबीटी 1 (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा)

सीबीटी 2 (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा)

सीबीएटी (कंप्यूटर-आधारित योग्यता परीक्षा)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जामिनेशन

Railway RRB ALP Online Form 2026 कैसे भरें?

स्टेप 1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. ALP Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5. आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 6. फाइनल सबमिट कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है, वह इस प्रकार हैं।

10वीं की मार्कशीट

ITI / डिप्लोमा / डिग्री प्रमाणपत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर

आधार कार्ड / पहचान पत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

RRB ALP Recruitment 2026 Notification