रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी 9 फरवरी 2026 को किसी भी वक्त असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RRB ने ALP परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 5 फरवरी 2026 को जारी कर दी थी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी मिल जाएगी।
RRB ALP Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “RRB ALP Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5. सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 6. PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें
परीक्षा तिथि, पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
RRB ALP की CBT परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
कुल प्रश्न: 75
कुल अंक: 75
परीक्षा अवधि: 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
प्रश्न सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और संबंधित ट्रेड से पूछे जाएंगे।
9,970 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9,970 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 11 मई 2025 तक चली थी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवेदन करने के कारण प्रतियोगिता काफी कड़ी मानी जा रही है।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज ले जाना अनिवार्य
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
RRB ALP Admit Card 2026 (प्रिंटेड कॉपी)
वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस)
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
इसके अलावा, उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें, क्योंकि एडमिट कार्ड का लिंक किसी भी समय एक्टिव हो सकता है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए jansatta.com/education के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।
RRB ALP Admit Card 2026 LIVE Updates: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की चयन प्रक्रिया
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए गए चरण की परीक्षा पर आधारित होगा।
चरण 1: कंप्यूटर आधारित टेस्ट - 1 (CBT-1): यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा है।
चरण 2: कंप्यूटर आधारित टेस्ट - 2 (CBT-2): CBT-1 में सफल उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे।
चरण 3: कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT/Psychometric Test): यह परीक्षा केवल ALP पद के लिए है।
चरण 4: डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification - DV): सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बाद।
चरण 5: मेडिकल परीक्षण (Medical Examination): अंत में, उम्मीदवार को निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।
RRB ALP Admit Card 2026 LIVE Updates: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “RRB ALP Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5. सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 6. PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें
RRB ALP Admit Card 2026 LIVE Updates:जारी हो चुकी है सिटी इंटीमेशन स्लिप
RRB ने ALP परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 5 फरवरी 2026 को जारी कर दी थी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी मिल जाएगी।
RRB ALP Admit Card 2026 LIVE Updates: एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RRB ALP Admit Card 2026 LIVE Updates: कहां जारी होगा आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB ALP Admit Card 2026 LIVE Updates: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड कब होगा जारी ?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी 9 फरवरी 2026 को किसी भी वक्त असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है,जिसे चेक औरे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यहां दी गई है।
