RRB ALP 2026 Notification: रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 (RRB ALP 2026) भर्ती 2026 के लिए CEN 01/2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी। तो देर न करते हुए जान लीजिए इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन से लेकर पात्रता तक हर जरूरी जानकारी।

RRB ALP Recruitment 2026: आवेदन की तारीख

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) चलेगी। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

RRB ALP Recruitment 2026: कुल पद और सैलरी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये प्रारंभिक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा DA, HRA, TA जैसे भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी 30,000 रुपये से अधिक हो सकती है।

RRB ALP Recruitment 2026: आयु सीमा

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (4 जुलाई 2026 के अनुसार) और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी, जो इस प्रकार है।

SC/ST: 5 वर्ष

OBC: 3 वर्ष

PwBD: 10 वर्ष (वर्ग के अनुसार अतिरिक्त छूट)

RRB ALP Recruitment 2026: योग्यता (संभावित)

हालांकि विस्तृत नोटिफिकेशन अभी आना बाकी है, लेकिन पिछले पैटर्न के अनुसार, उम्मीदवार का 10वीं पास + ITI (संबंधित ट्रेड) या डिप्लोमा/इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) होना चाहिए।

RRB ALP Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया (संभावित)

RRB ALP भर्ती में आमतौर पर निम्न चरण शामिल होते हैं:

CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा)

CBT-2 (मुख्य परीक्षा)

कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)

दस्तावेज सत्यापन

मेडिकल परीक्षा

RRB ALP Recruitment 2026: आधार वेरिफिकेशन जरूरी

भर्ती प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय आधार आधारित सत्यापन कराने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार के आधार में नाम और जन्मतिथि 10वीं प्रमाणपत्र से मेल खाना चाहिए और फोटो और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आईरिस) अपडेट होना जरूरी है।

RRB ALP Recruitment 2026: महत्वपूर्ण निर्देश

रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक संकेतात्मक नोटिफिकेशन है, जिसकी पूरी जानकारी जैसे परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन शुल्क, जोन-वाइज वैकेंसी जल्द जारी होने वाले डिटेल्ड CEN 01/2026 नोटिफिकेशन में दी जाएगी।