राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को राजस्थान पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 5 और 6 अप्रैल को आयोजित इस पेपर में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर की के आधार पर कैंडिडेट अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही अगर उन्हें किसी प्रश्न के जवाब पर कोई आपत्ति है तो वह तय समयसीमा के अंदर अपना ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं।

ऑब्जेक्शन विंडो कब तक खुली रहेगी?

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर (RAC) भर्ती परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 8 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। कैंडिडेट 100 रुपये प्रति सवाल का भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों की इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार करेगा।

RRB NTPC Answer Key 2026 (OUT): आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट (सीबीटी 1) आंसर की जारी, 12 अप्रैल तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

कैसे डाउनलोड करें आरपीएससी SI आंसर की?

कैंडिडेट सबसे पहले राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर News and Events सेक्शन में “सब इंस्पेक्टर कॉम्बिनेशन कंपीटिशन एग्जाम – 2025 की मॉडल आंसर की” लिंक पर जाएं।

आंसर की PDF सिस्टम स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अपने जवाब को क्रॉस-चेक करें और एग्जाम में अपने मार्क्स देखें।

RPSC SI आंसर की 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

आंसर की पर ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

कैंडिडेट आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए सबसे पहले SSO की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।

लॉग इन पोर्टल पर SSOID/यूजर नंबर और पासवर्ड डालें और लॉगिन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक नया पेज दिखेगा।

“सब इंस्पेक्टर कॉम्बिनेशन कंपीटिशन एग्जाम – 2025 के लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन मॉडल आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।

उन सवालों को चुनें जिन पर आपको ऑब्जेक्शन करना है।

हर सवाल के लिए 100/- रुपये की ज़रूरी फीस दें।

हर ऑब्जेक्शन के लिए सही असली वजह बताएं।

आखिरी तारीख से पहले RPSC SI आंसर की पर ऑब्जेक्शन सबमिट करें।

सब इंस्पेक्टर की 1015 रिक्तियों को भरेगा आयोग

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इस भर्ती अभियान के जरिए पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर के कुल 1015 रिक्त पदों को भरेगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्टर किया था उन्होंने लिखित परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई है।