Rajasthan Police SI Result 2026 at rpsc.rajasthan.gov.in: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 19 जून 2026 को राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 परिणाम जारी कर दिया है। एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई परिणाम 2026 को पीडीएफ पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

PET चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन

आरपीएससी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल होना होगा। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा, जिसके लिए तिथि और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

कब हुई थी राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा

राजस्थान पुलिस एसआई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था और अब आयोग ने योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर भर्ती प्रक्रिया को अगले चरण में आगे बढ़ा दिया है।

Rajasthan Police SI Result 2026 ऐसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार निम्नलिखित आसान चरणों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं—

स्टेप 1. RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध Candidate Information सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3. इसके बाद Results लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. Sub Inspector Combined Competitive Examination 2025/2026 Result से संबंधित लिंक खोलें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगी।

स्टेप 6. अब इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 7. भविष्य की आवश्यकता के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा और जो उम्मीदवार पीईटी में सफल होंगे उन्हे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए कॉल लैटर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का अंतिम चयन सभी चरणों में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा।

RPSC SI Result 2026 PDF Direct Link